फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CGBSE Board Exam 2023: छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से, 10वीं की परीक्षा कल से होगी, पढ़ें निर्देश

Wed, 01 Mar 2023 08:43 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 08:43 AM IST
सार

CGBSE Board Exam 2023 Begins Today: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं बुधवार, एक मार्च से शुरू हो रही हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन
CGBSE Exam 2023 Begins on 1st March Chhattisgarh Board Exam Tips Guidelines Cgbse.Nic.In
CGBSE Board Exam 2023 Begins - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CGBSE Board Exam 2023 Begins Today:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं बुधवार, एक मार्च से शुरू हो रही हैं। सीजीबीएसई इंटर मीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित होने वाली है। 

यह भी पढ़ें : Exam Preparation Tips: कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी के पांच अहम मंत्र, करिअर में जरूर मिलेगी सफलता 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। परीक्षा देने जाने से पहले परीक्षार्थियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने सभी जरूरी अनुमेय वस्तुओं को रख लिया है, जिससे कि उन्हें परीक्षा केंद्र में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।   

यह भी पढ़ें : MP Board Exam 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से, 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च से होगी

CGBSE Exam 2023 Begins on 1st March Chhattisgarh Board Exam Tips Guidelines Cgbse.Nic.In
board exam tips 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CGBSE Board Exam 2023: परीक्षा के दौरान इन बातों का रखना होगा ध्यान

 
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            छात्रों को सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए, ताकि भीड़ से बचा जा सके।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सभी छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी कार्ड साथ लाना जरूरी है।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            छात्र निर्धारित ड्रेस कोड में ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            छात्र परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और मास्क पहन लें तो बेहतर रहेगा।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            छात्र परीक्षा में कोई भी नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न जाएं। परीक्षा हॉल में कोई अनुचित सामग्री भी न लेकर जाएं।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            छात्र प्रश्न-पत्र को अच्छे से पढ़कर समझ लें फिर उत्तर लिखना शुरू करें। 


यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: रट्टा न मारें बल्कि समझकर पढ़ें, मन से निकालें कठिन विषय का डर, आसान होगी हर परीक्षा की डगर

CGBSE Exam 2023 Begins on 1st March Chhattisgarh Board Exam Tips Guidelines Cgbse.Nic.In
Board Exam Tips - फोटो : Board Exam Tips

CGBSE Board Exam 2023: प्रवेश-पत्र खो दिया है तो ऐसे करें प्राप्त

  1.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  2.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            होम पेज पर, "सीजीबीएसई 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड 2023" डाउनलोड लिंक को देखें और क्लिक करें।
  3.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            स्कूल प्रभारी अपने लॉग इन से दूसरे पेज पर री-डायरेक्ट होने के बाद, कक्षा के आधार पर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  4.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            विवरण जमा करने के बाद, सीजीबीएसई प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  5.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            विवरण के माध्यम से जाएं और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
  6.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            प्रिंट आउट के बाद छात्र प्रवेश-पत्र पर अपने स्कूल प्रभारी या प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर करवा लें और मुहर लगवाकर सत्यापित करवा लें।
 

यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: मन में न बैठाएं बोर्ड परीक्षा का डर और फोबिया, कक्षा बटे दो के फॉर्मूले से करें शानदार तैयारी


यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: तैयारी पर एक्सपर्ट ने दिए सुझाव, बोले- ग्रुप स्टडी करेंगे तो बढ़ जाएगी अच्छे अंकों की संभावना  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed