CGBSE Exams 2021: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है। सीबीएसई या राज्य बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों ने तय किया है कि नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन पेन और पेपर मोड में किया जाएगा। निजी स्कूलों का मानना है कि वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड से आयोजित करने से ही छात्रों का सही मूल्यांकन होगा।
CGBSE Exams 2021: छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन मोड में होंगी नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, अभी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ये
परीक्षाएं संभवत: मार्च में आयोजित की जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई स्कूलों का मानना है कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के ऑनलाइन मोड में होने से छात्रों का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हो पाएगा। इसके अलावा, ऑनलाइन परीक्षाएं देते वक्त छात्रों को तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें-60 दिन की तैयारी दिलाएगी एयरफोर्स ग्रुप X व ग्रुप Y एग्जाम में सफलता
इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा में वर्णनात्मक प्रश्न नहीं हो सकते हैं क्योंकि कई उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करना छात्रों के लिए समस्या बन सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में ही आयोजित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी स्कूल भी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में ही आयोजित करा सकते हैं। सरकारी स्कूलों में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं संभवत: अप्रैल के पहले हफ्ते में आयोजित हो सकती हैं। अधिकांश निजी स्कूल प्रबंधन ने पुष्टि की है कि नौवीं व ग्यारहवीं का पाठ्यक्रम लगभग खत्म हो गया है। बचा हुआ सिलेबस स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के माध्यम से खत्म किया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X