कोविड-19 के कारण ऑनलाइन होगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’: शिक्षा मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों के साथ वार्षिक संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस साल ऑनलाइन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के साथ यह चर्चा उनकी परीक्षाएं शुरू होने से पहले मार्च में की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-गुजरात में आज से खुल गए हैं छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे यह सूचना साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सभी छात्रों को जिस चर्चा का इंतजार था, वह अब होने वाली है। ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर मुस्कुराते हुए अपनी परीक्षाओं की बाधा को पार करने के लिए तैयार हो जाएं।’’
विद्यार्थियों के परीक्षा के तनाव को कम कर उन्हें प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु यशस्वी PM श्री @narendramodi जी का अद्वितीय संवाद कार्यक्रम #ParikshaPeCharcha2021 का चौथा संस्करण मार्च 2021 में आयोजित किया जा रहा है। @mygovindia @EduMinOfIndia @PMOIndia #PPC2021 pic.twitter.com/uu3t2NhxPP
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) February 18, 2021
इसे भी पढ़ें-HPBOSE: हिमाचल प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, करें डाउनलोड
शिक्षा मंत्री ने लिखा है, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण इस साल चर्चा ऑनलाइन होगी।’’ चर्चा के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू होगा और 14 मार्च को समाप्त होगा। चर्चा के दौरान सवाल पूछने के लिए प्रतियोगिता के जरिए छात्रों का चयन होगा। प्रधानमंत्री के साथ स्कूली छात्रों की ‘परीक्षा पे चर्चा 1.0’ का आयोजन 16 फरवरी, 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था।
कमेंट
कमेंट X