CCL Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें टेक्नीशियन और माइनिंग सरदार समेत अन्य पदों के लिए 300 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाना होगा।
CCL Recruitment 2023: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया
CCL Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विशेष भर्ती अभियान
सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक विशेष भर्ती अभियान है। जिसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 330 नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 126, डिप्टी सर्वेयर के 20, माइनिंग सरदार के 77 और असिस्टेंट फोरमैन के 107 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकलीं रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि, एससीटी/एसटी कैंडिडेट्स को किसी भी प्रकार को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
पदों का विवरण
-
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल-126
-
डिप्टी सर्वेयर-20
-
माइनिंग सरदार-77
-
असिस्टेंट फायरमैन-107
-
कुल वैकेंसी-330 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
सीबीटी के आधार पर चयन
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। सीबीटी का आयोजन पांच मई 2023 को रांची,जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग में किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X