फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बोर्ड एग्जाम में रखें इन बातों का ख्याल, बनेंगे टॉपर

Tue, 07 Mar 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- written by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- written by: शिवेंदु शेखर Updated Tue, 07 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
what to do when you go for board exams

बोर्ड परीक्षा बच्चों के लिए हमेशा से एक सिर दर्द की तरह रहा है। ऐसा नहीं है कि इस परीक्षा से पहले बच्चे किसी और परीक्षा में शामिल नहीं हुए होते हैं लेकिन बोर्ड के नाम से ही दिमाग में एक डर बैठ जाता है। जिस डर की वजह से जानने के बावजूद गलतियां हो जाती हैं। आइए आज आपको हम कुछ टिप्स देते हैं जिन पर अमल करके परीक्षा के दौरान आप सवालों के जवाब बेहद ही आसानी से लिख पाएंगे, बिना किसी टेंशन के।


 

बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं

what to do when you go for board exams

1. एग्जाम शुरू होने के समय से कम से कम आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंच जाएं 

आपको लगेगा कि ये कैसी बेवकूफी की बात है लेकिन आप ट्राई कीजिए इसका फायदा आपको मानसिक रूप से जरूर मिलेगा। दरअसल हमारा दिमाग उस नई जगह के लिए खुद को तैयार करता है जिसके लिए इसे कुछ वक्त की जरूरत होती है। फिर धीरे-धीरे आसपास के माहौल से उन नए चेहरों से वो वाकिफ होता है और खुद को रिलैक्स कर लेता है।   
 

बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं

what to do when you go for board exams

2. एग्जाम हॉल में घुसने से ठीक पहले कुछ नया पढ़ने की कोशिश बिल्कुल न करें

हमारे अंदर ये आदत होती है कि हम एग्जाम हॉल में घुसने से ठीक पहले कुछ नया देख लेना चाहते हैं। ये हमारे दिमाग की खुराफाती आदत है लेकिन इससे हमें खुद को रोक लेना है। इससे होता ये है कि हमारा दिमाग इस नई चीज को तो ले लेता है लेकिन हमारी पूरी तैयारी का हिसाब किताब बिगड़ जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि कुछ भी नया देखने की भी कोशिश ना करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं

what to do when you go for board exams

3. दूसरों से बिलकुल भी नहीं पूछें कि कितनी तैयारी हो गई है

हमारी आदत होती है कि हम एग्जाम हॉल के अंदर जैसे ही जाते हैं वैसे ही हम अपने अगल बगल वालों से पूछने लगते हैं कि आपने क्या-क्या पढ़ा, आपने कौन-कौन से टॉपिक तैयार कर लिए। इससे आपको फायदा तो कुछ नहीं होना है लेकिन पता चला सामने वाले ने आपसे किसी ऐसे एक-दो टॉपिक का नाम बोल दिया जो शायद आपकी नजरों से चूक गया हो। ऐसे में आपका कॉन्फिडेंस डाउन होने लगता है और आप बार-बार उसी बारे में सोचने लगते हैं। 

विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं

what to do when you go for board exams

4. थोड़ी देर तक शांति से मनन करें

एग्जाम हॉल में अपनी सीट पर पहुंचने के बाद थोड़ी देर तक आंखें बंद कर बिलकुल ही शांति से बैठें। कुछ भी नहीं सोचें बस जो पहले पढ़ चुके हैं, जिसकी तैयारी की है उनको अपने दिमाग में एक बार याद करने की कोशिश करें कि कौन से पन्ने पर क्या पढ़ा था। इससे आपको कुछ भूलती हुई चीज भी दिमाग में आ जाएगी। साथ ही साथ एक बात का ख्याल रहे कि कुछ भूल रहे हों जो आपने पढ़ा हो तो उसे याद करने की बिलकुल भी कोशिश ना करें। इससे टेंशन ही बढ़ेगी और कुछ नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed