फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एग्जाम से थोड़ी देर पहले होती है टेंशन ? अपनाएं ये टिप्स

Sat, 04 Mar 2017 12:11 PM IST
amarujala.com ( पूर्णिमा आचार्य)
amarujala.com ( पूर्णिमा आचार्य) Updated Sat, 04 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
this tips help to remove the tension just before the exam

परीक्षाओं को लेकर बच्चों के मन में बहुत टेंशन जमा होती है। उन्हें समझ में नहीं आता कि क्या करें और क्या न करें। एग्जाम देने से थोड़ी देर पहले तक भी बच्चों के दिल की धड़कने तेजी से धड़कती रहती हैं। ऐसे में इस टेंशन को दूर करना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि इसका बुरा असर प्रश्नपत्र पर भी पड़ सकता है। सरल प्रश्न भी उस वक्त कठिन लगने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं इस टेंशन को दूर करने के कुछ सरल उपाएं।

एग्जाम से थोड़ी देर पहले होती है टेंशन ? अपनाएं ये टिप्स

this tips help to remove the tension just before the exam

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी है कि परीक्षा देने से पहले दिल और दिमाग दोनों शांत रहें। इसके लिए खुश रहना जरूरी है। एग्जाम के दिन ऐसा कोई काम जरूर करें जो आपको खुशी दे। आप अपनी पसंद या शौक का कोई भी छोटा-मोटा काम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको गाने सुनना पसंद है तो आप सुबह उठकर धीमी आवाज में कुछ देर तक गाने सुन सकते हैं। हालांकि ये ज्यादा मात्रा में न हो सिर्फ उतना ही जितना आपका मन शांत हो सके। अगर मन खुश होता है तो कठिन चीज भी सरल लगने लगती है।

एग्जाम से थोड़ी देर पहले होती है टेंशन ? अपनाएं ये टिप्स

this tips help to remove the tension just before the exam

एग्जाम के दिन कुछ ऐसा खाना खाएं जो आपको पसंद हो। जिसे देखकर आपके दिल में खुशी होती हो। आपको बता दें कि ऐसा करने से एग्जाम से पहले होने वाली टेंशन दूर होती है। आपका दिल खुश होता है और सबकुछ सही लगने लगता है। वैसे आपको बता दें कि परीक्षा देने से पहले ड्राइफ्रूट्स खाने से भी दिमाग की मांसपेशियों को आराम मिलता है और इससे दिमाग पर ज्यादा प्रेशर नहीं बनता। परीक्षा से पहले के समय में दिमाग से प्रेशर हटाना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम से थोड़ी देर पहले होती है टेंशन ? अपनाएं ये टिप्स

this tips help to remove the tension just before the exam

एग्जाम के दिन सुबह नींद से जागकर थोड़ा मेडिटेशन जरूर करें। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहता है। बाहरी कोई प्रेशर दिमाग को परेशान नहीं करता। मेडिटेशन करने से एग्जाम से थोड़ी देर पहले की टेंशन से निजात पाया जा सकता है। आपको बता दें कि एग्जाम से थोड़ी देर पहले का समय काफी उथल-पुथल भरा होता है। परीक्षार्थियों के दिमाग में सिलेबस और प्रश्नपत्र को लेकर हलचल मचती रहती है। ऐसे में इस हलचल को दूर करना जरूरी हो जाता है। मेडिटेशन इसके लिए एक आसान उपाय है। 

विज्ञापन

एग्जाम से थोड़ी देर पहले होती है टेंशन ? अपनाएं ये टिप्स

this tips help to remove the tension just before the exam

ज्यादातर परीक्षार्थी एग्जाम से थोड़ी देर पहले तक भी किताबों और सिलेबस में व्यस्त रहते हैं लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। आखिरी वक्त की जल्दबाजी वाली तैयारी आपको परेशान कर सकती है। कई आसान चीजों को भुला भी सकती है। इसलिए परीक्षा से पहले का समय केवल रिवीजन में बिताए। केवल उन्हीं चीजों के बारे में सोचे जो आपको पता हो। जिसे दोबारा सोचकर आपका आत्मविश्वास मजबूत हो। आपका हौंसला बढ़े ताकि आप आसानी से प्रश्नपत्र को हल कर सकें।

परीक्षा के पहले के समय में पढ़ाई करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है इन टिप्स को अपनाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed