फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HPSC लेगा ऑनलाइन परीक्षाएं, किताबों की नहीं होगी जरूरत

Mon, 03 Apr 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Mon, 03 Apr 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
HPSC will be conducting online examination and will be pilot project for all india
- फोटो : source

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में अब प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पाठ्य सामग्री भी ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को किताबें खरीदने की जरूरत नहीं होगी। मॉक परीक्षाओं के माध्यम से अभ्यर्थी फाइनल परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को भी परख सकेंगे। ऐसा ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट से संभव हो सकेगा।


 

HPSC will be conducting online examination and will be pilot project for all india

केंद्रीय आईटी मंत्रालय ने हिमाचल के लिए 5.24 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में 3 साल तक पायलट प्रोजेक्ट पर काम होगा। देश में पहली बार हिमाचल में लागू होने वाले इस प्रोजेक्ट को अन्य राज्य लोक सेवा आयोग भी अपनाएंगे। एक सप्ताह के अंदर प्रोजेक्ट को लांच कर दिया जाएगा।  

प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने बताया कि हिमाचल को पायलट प्रोजेक्ट मिलने की जानकारी मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर के सुधांशु ने दी है। स्कूल लेक्चरर से लेकर एचएएस तक की चयन प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से जोड़कर ज्यादा पारदर्शी और तीव्र बनाया जा रहा है।

 

HPSC will be conducting online examination and will be pilot project for all india

ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के तहत सुगम डाटाबेस केंद्र स्थापित होंगे। सर्वर के लिए अलग से लीज लाइन होगी। इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के सहयोग से लागू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक से फंड लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
HPSC will be conducting online examination and will be pilot project for all india

देश भर के आयोगों को देंगे मॉड्यूल 

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यप्रणालियों में सुधार और दक्षता के लिए सभी आयोगों को ‘क्लाउड इनेबल्ड मल्टी टिनेंट सिस्टम’ आधारित मॉड्यूल देगा। इसकी पहल हिमाचल करेगा। अध्यक्ष तोमर ने बताया कि अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोगों ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए गंभीर प्रयास किए, मगर हिमाचल की परियोजना रिपोर्ट की गुणवत्ता और उपयोगिता को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बेहतर पाया। आयोगों के केरल में हुए ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली अध्ययन में भी ये निष्कर्ष निकाला गया था कि ऑनलाइन परीक्षा प्रणालियों को सभी राज्य लोक सेवा आयोगों को अपनाना ही होगा। 
 

विज्ञापन
HPSC will be conducting online examination and will be pilot project for all india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

अफसरों की प्रमोशन प्रक्रिया पारदर्शी होगी

इस प्रोजेक्ट के लागू होने से विभागीय पदोन्नति समितियों के मामलों का शीघ्र समाधान होगा। ये मामले अब अधिक समय नहीं अटके रहेंगे। एचएएस समेत क्लास-1 और क्लास 2 अफसरों की प्रमोशन पारदर्शी तरीके से होगी। आयोग के पास डाटा बैंक होगा जिससे विभाग गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed