दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 60 हजार सीटों के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। पहली कट ऑफ जारी होने के साथ ही मंगलवार यानि आज से दाखिले शुरू हो जाएंगे। पहली कट ऑफ के दाखिले के लिए छात्रों को तीन दिन मिलेंगे। छात्र फीस दाखिला पोर्टल http://admission.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन ही जमा करा सकते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से दाखिले की दौड़ शुरू, जानें कट ऑफ जारी होने की तिथियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला लेने के लिए छात्रों को तीन दिन मिलेंगे। इस तरह से छात्र 19 जून, 20 जून व 21 जून को दाखिला ले सकेंगे। डीयू प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि पहली कट ऑफ के आधार पर छात्रों को जहां दाखिला मिलें, वहां ले लें। दाखिला लेने में छात्रों को कॉलेज की बजाए कोर्स को प्राथमिकता देनी होगी। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला नहीं होने पर छात्रों को निराश होने की बजाए दूसरी सूची की प्रतीक्षा करनी होगी।
बीते साल की तरह ही इस बार भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। कट ऑफ जारी होने के बाद यदि वह किसी भी कोर्स में दाखिला पाने के योग्य हैं तो उन्हें दाखिला पोर्टल पर जाकर कॉलेज व कोर्स का चयन कर दाखिला फॉर्म जनरेट (तैयार) कर कॉलेज पहुंचना होगा। साथ ही उन्हें अपने दस्तावेज लेकर जाना होगा। कॉलेज कट ऑफ देखने व दस्तावेज जांचने के बाद ऑनलाइन ही छात्र का दाखिला मंजूर करेगा। उसके बाद छात्रों को फीस स्लिप जारी की जाएगी और उन्हें तीन दिनों में ही ऑनलाइन ही फीस का भुगतान करना होगा। दाखिले के लिए मिले तीन दिनों के बाद चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक भी छात्र फीस जमा करा सकते हैं। दाखिला रद कराने पर कॉलेज की ओर से जल्द ही दस्तावेज छात्रों को वापस कर दिए जाएंगे।
कट ऑफ जारी होने की तिथियां
पहली लिस्ट 19 जून
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 19 से 21 जून
दूसरी लिस्ट 25 जून
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 25 से 27 जून
तीसरी लिस्ट 30 जून
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 30 से 03 जुलाई
चौथी लिस्ट 06 जुलाई
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 06 से 09 जुलाई
पांचवीं लिस्ट 12 जुलाई
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी 12 से 14 जुलाई
सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक
शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक
नोट: दाखिले के लिए मिले दिनों में रविवार पड़ने पर उस दिन दाखिले नहीं होंगे। कॉलेजों में सीटें खाली रहने पर अन्य कट ऑफ निकाली जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X