फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

DU ADMISSION: दाखिले की दौड़ का काउंटडाउन शुरू, कल जारी होगी पहली कटऑफ

Mon, 18 Jun 2018 09:29 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi University: Countdown start of admission, first cutoff will be issue tomorrow
delhi university - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में कल (19 जून) पहली कटऑफ जारी होगी। इसी के साथ दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि इससे पहले छात्रों को दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन इस संबंध में जानकारी लेनी होगी। साथ ही मूल दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे। करीब करीब दस ऐसे कागजात हैं जिनकी दाखिले के समय जरूरत पड़ेगी। सबसे खास बात इन दस्तावेज की फोटो कॉपी भी छात्रों के पास होनी चाहिए। ध्यान रखें कि यह दस्तावेज स्वयं सत्यापित जरूर हों। 

Delhi University: Countdown start of admission, first cutoff will be issue tomorrow
Delhi University

ऐसे होंगे ऑनलाइन दाखिले
1.डीयू में कटऑफ आने के बाद छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन ऑनलाइन ही करना है। लिहाजा उन्हें स्नातक दाखिला पोर्टल पर पंजीकृत ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा।  
2. छात्र दाखिला फॉर्म का प्रिंट आउट व जरूरी दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचे। जहां कटऑफ का केलकुलेशन व दस्तावेज की जांच की जाएगी।   
3. एक सेट मूल व स्वयं सत्यापित दस्तावेज की फोटोकॉपी का दूसरा सेट लेकर कॉलेज पहुंचे।  
4. यूजी पोर्टल पर कॉलेज दाखिले की मंजूरी देगा। फिर पोर्टल पर लॉग इन कर छात्र को पेमेंट विकल्प पर ऑनलाइन फीस जमा करना होगा। 

Delhi University: Countdown start of admission, first cutoff will be issue tomorrow
delhi university

5. छात्रों को ध्यान रखना होगा कि फीस भुगतान करने के बाद ही कॉलेज छात्र का दाखिला पक्का करेगा।  
6. इस बार विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर स्वयं अपना दाखिला रद कर सकेंगे। फिर उन्हें कैंसल फीस की स्लिप का प्रिंट आउट लेकर जमा कराना होगा। जहां से वह अपने मूल दस्तावेज वापस लेना चाहते हैं।  
7. यदि किसी विद्यार्थी ने कॉलेज में फीस का अतिरिक्त भुगतान किया होगा तो बाकी पैसा खाते में पहुंच जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi University: Countdown start of admission, first cutoff will be issue tomorrow
दिल्ली विश्वविद्यालय
दाखिले के समय जरूरी दस्तावेज:- 
. दसवीं बोर्ड परीक्षा का सर्टिफिकेट।  
. दसवीं की मार्कशीट। 
. बारहवी का मार्कशीट। 
. बारहवीं का प्रोविजनल या ओरिजनल सर्टिफिकेट। 
 . चरित्र प्रमाण पत्र (हालिया जारी)। 
. बोर्ड या यूनिवर्सिटी से माइग्रेशन या स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट।  
. स्वप्रमाणित दो से चार पासपोर्ट साइज फोटो। 
. छात्र के नाम जारी एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/कश्मीरी विस्थापित/सीडब्ल्यू का सर्टिफिकेट। 
.छात्र के नाम जारी ओबीसी सर्टिफिकेट (नॉन-क्रीमी लेयर के लिए), जाति केंद्रीय सूची में होनी चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed