फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE 10वीं के टॉपर्स ने बताए सफलता के मंत्र, परीक्षा के दौरान करते थे ऐसा

Wed, 30 May 2018 11:19 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
cbse 10th result toppers on success secret
सीबीएसई टॉपर्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की 10वीं की परीक्षा में इस साल चार स्टूडेंट्स के 500 में से 499 अंक आए हैं। इनमें बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, गुड़गांव के प्रखर मित्तल, शामली की नंदिनी गर्ग और कोच्चि की श्रीलक्ष्मी जी हैं। परीक्षा में टॉप करने वाले चारों स्टूडेंट्स ने सभी के साथ सक्सेस मंत्रा शेयर किया है। 

Trending Videos
cbse 10th result toppers on success secret
नंदिनी गर्ग

शामली की रहने वाली नंदिनी गर्ग ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे परिवारवालों का साथ और टीचर्स का पूरा सहयोग रहा है। परीक्षा की तैयारी के लिए नंदिनी हर रोज चार से पांच घंटे ही पढ़ाई करती थीं। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज में जाकर वो देश की सेवा करना चाहती हैं। नंदिनी ने स्टूडेंट्स से कहा कि सभी को मेहनत और बगैर किसी टेंशन के पढ़ाई करनी चाहिए। 

cbse 10th result toppers on success secret
रिमझिम अग्रवाल

बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल इंजीनियर बनना चाहती हैं। रिमझिम ने बताया कि टॉप करने का कोई लक्ष्य नहीं था लेकिन हां कुछ कर दिखाने की तमन्ना जरूर थी। रिमझिम अपनी सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स और टीचर्ज को देती हैं। बाकि स्टूडेंट्स को रिमझिम ने सलाह दी की हमेशा खुद पर भरोसा रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
cbse 10th result toppers on success secret
प्रखर मित्तल

गुरुग्राम स्थित डीपीएस के छात्र प्रखर मित्तल इंजीनियर बनना चाहते हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में प्रखर ने बताया कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी लेकिन ऑल इंडिया टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। प्रखर का कहना है कि पूरे साल उन्होंने शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की। कभी दबाव नहीं झेला। प्रखर ने बताया कि सोशल मीडिया को लेकर मैंने कभी कोई परहेज नहीं किया। हां, व्हॉट्सएप को उतना ही उपयोग किया जितनी मुझे जरुरत होती थी। 
प्रखर मित्तल अब जल्द ही यू-ट्यूब पर अपने सफलता के मंत्र भी बताते नजर आएंगे। प्रखर ने बताया कि इस सफलता के बाद मैंने सोचा है कि मेरे यू-ट्यूब चैनल पर परीक्षा में टॉप करने के प्रोग्राम दिखाए जाएं ताकि अन्य छात्रों को भी इसका फायदा मिल सके। प्रखर यू-ट्यूब पर काफी सक्रिय हैं। पियानो बजाने के शौकीन प्रखर ने 2013 में यू-ट्यूब चैनल बनाया था। जिसमें कई तरह के वीडियोज भी अपलोड किए हुए हैं।

विज्ञापन
cbse 10th result toppers on success secret
श्रीलक्ष्मी जी

केरल के कोट्टयम जिले की श्रीलक्ष्मी जी अपनी सफलता का श्रेय भवन विद्यालय के टीचर्स और माता-पिता को देती हैं। वह मेडिसिन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। श्रीलक्ष्मी का सपना पुणे के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने का है। उन्होंने बताया कि मैं उन लोगों की सेवा करना चाहती हूं, जो देश के लिए बलिदान देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed