फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bollywood singer Palak cultural performance in Chhattisgarh Rajyotsav Raipur

'कौन तुझे यूं प्यार करेगा..': बॉलीवुड सिंगर पलक ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 'जुम्मे  की रात...' पर बांधा समां

Mon, 02 Nov 2026 10:20 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार जुगलबंदी से सराबोर रही।बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। उनके सॉन्ग 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा...', 'जुम्मे  की रात...' पर देर रात तक दर्शक झूमते-नाचते रहे।

विज्ञापन
Bollywood singer Palak cultural performance in Chhattisgarh Rajyotsav Raipur
बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार जुगलबंदी से सराबोर रही।बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। उनके सॉन्ग 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा...', 'जुम्मे  की रात...' पर देर रात तक दर्शक झूमते-नाचते रहे। उनके शानदार गानों की फरमाइश करते रहे। उनके लोकप्रिय गीतों की मधुर धुनों पर युवा जमकर ठुमके लगाये। 

विज्ञापन



पलक मुच्छल की सुरीली आवाज और शानदार मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान युवाओं में उनकी प्रस्तुति को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। राज्योत्सव की इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के साथ अन्य राज्यों की परंपराओं को भी एक मंच पर प्रस्तुत किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
विज्ञापन






सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक गीत-संगीत की मधुर धुनों पर दर्शक झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन






अनुराग ने घोली छत्तीसगढ़ी संगीत की मिठास 
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा ने प्रसिद्ध गीत ‘गीत कोनो गाहु तोर नाम के’ की सुमधुर प्रस्तुति के साथ की। उनके गीत ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक संगीत की मिठास घोल दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी प्रस्तुति का स्वागत किया। इसके बाद दम क्वीन बैंड ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बैंड के कलाकारों ने संगीत की आकर्षक धुनों और बेहतरीन तालमेल से दर्शकों को खूब रोमांचित किया।


लावणी की मनमोहक प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य के प्रसिद्ध पारंपरिक लावणी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध नृत्य और भावपूर्ण मुद्राओं के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति ने राज्योत्सव के मंच पर देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का सुंदर संदेश दिया।






आरू साहू के रंग में रंगे लोग
छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोक गायिका आरू साहू ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत भक्तिमय गीत से की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी मधुर आवाज और छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed