फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यहां है महिलाओं के लिए बेहतर करियर के ऑप्शन, जानें कहां-कहां हैं नौकरी की संभावनाएं

Mon, 06 May 2019 01:29 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 06 May 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
best career options for women's ultimate guide to the best jobs for girls sarkari naukri

आज के समय में महिला और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर चल रहें हैं। जहां महिलाएं अपने करियर को लेकर सजग होती जा रही हैं। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाएं पुरुषों से पीछे हैं। महिलाएं खुद को दुनिया के सामने साबित कर रही है की वे पुरुषों से किसी मामले में पीछे नहीं हैं। महिलाएं अब खास तौर पर अपने विकास पर जोर दे रही हैं। जिससे महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने में मदद मिल रही है। महिलाएं न सिर्फ सरकारी नौकरी, प्राइवेट जॉब, फैशन के क्षेत्र में आगे आई हैं बल्कि अब महिलाएं राजनीति में भी बढ-चढ़ कर हिस्सा लें रही हैं। तो चलिए हम बताते हैं कि कहां-कहां हैं महिलाओं के लिए बेहतर करियर ऑप्शंस?

best career options for women's ultimate guide to the best jobs for girls sarkari naukri

एयर होस्टेस के क्षेत्र में करियरः 

यह एक बेहतर करियर के तौर पर महिलाओं के लिए लोकप्रिय ऑप्शन है। यहां आपको फिजिकली फिट होना जरूरी है, अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स और मेहनत के साथ अच्छा काम करना आना चाहिए। एयर होस्टेस के लिए 12वीं पास होना जरूरी है और उसी के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एयरहोस्टेस का कोर्स करना भी आवश्यक है।


कोर्स से संबंधित संस्थान:

  • स्काईलाइन एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, हौज खास, दिल्ली
  • फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, नई दिल्ली
best career options for women's ultimate guide to the best jobs for girls sarkari naukri

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियरः 
डिजिटल मार्केटिंग के चलते नौकरियों की संभावनाएं काफी बढ़ती जा रही हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां आप लाखों रुपये कमा सकते हैं।

कोर्स से संबंधित संस्थान:

  • टैलेंटऐज एमआईसीए, अहमदाबाद
  • इंटरनेट एंड मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट का हेडक्वाटर, बंगलुरू 
  • डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
best career options for women's ultimate guide to the best jobs for girls sarkari naukri

फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं:
महिलाएं इस करियर के क्षेत्र में काफी बढ़कर हिसा ले रहीं हैं। पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में महिलाओं की दिलचस्पी कई ज्यादा बढ़कर सामने आई है। आधुनिक समाज में फैशन लोगों के जीवन का एक महत्वपू्र्ण हिस्सा बन गया है। इसलिये यह क्षेत्र महिलाओं के लिए काफी बेहतर है।

कोर्स से संबंधित संस्थान:

  • स्कूल ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी, पुणे
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, चंडीगढ़
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
विज्ञापन
best career options for women's ultimate guide to the best jobs for girls sarkari naukri

जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में करियरः
यह काफी चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स के साथ सभी क्षेत्रों की जानकारी, सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होना बेहद जरूरी है। तभी हम इस क्षेत्र में खुद को साबित कर पाते हैं। 

कोर्स से संबंधित संस्थान:

  • मास मीडिया रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया
  • सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
  • जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed