{"_id":"6aa95c52a480b3f4d908a689","slug":"upi-full-form-quiz-10-important-questions-on-digital-payments-for-competitive-exams-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीके क्विज: क्या होती है यूपीआई की फुल फॉर्म... क्या आप जानते हैं इससे जुड़े इन 10 सवालों के जवाब?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जीके क्विज: क्या होती है यूपीआई की फुल फॉर्म... क्या आप जानते हैं इससे जुड़े इन 10 सवालों के जवाब?
Tue, 15 Sep 2026 08:38 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:38 PM IST
सार
GK Quiz On UPI: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। 15 अक्तूबर से चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (पीटूएम) यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगेगा। इस घोषणा के बाद से यूपीआई शब्द काफी चर्चा में हैं। क्या आप जानते हैं यूपीआई की फुल फॉर्म क्या होती है।
विज्ञापन
GK Quiz on UPI
- फोटो : AI Generated
विस्तार
GK Quiz On UPI: आज के समय में मोबाइल से कुछ ही सेकंड में पैसे भेजना आम बात हो गई है। चाय की दुकान से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक, यूपीआई से भुगतान किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीआई का पूरा नाम क्या है? इसे किस संस्था ने विकसित किया और भारत में यूपीआई भुगतान की शुरुआत कब हुई?
विज्ञापन
अगर आप एसएससी, यूपीएससी, रेलवे, बैंकिंग या दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यूपीआई से जुड़े ये सवाल आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत कर सकते हैं। आइए क्विज के जरिए जानते हैं इनके जवाब।
विज्ञापन
सवाल 1: यूपीआई की फुल फॉर्म क्या है?
A. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस
B. यूनिवर्सल पेमेंट इंडिया
C. यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस
D. यूनिफाइड पेमेंट इंडिया
सही जवाब: A. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस
यूपीआई का पूरा नाम Unified Payments Interface (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) है। यह डिजिटल तरीके से भुगतान करने की सुविधा देता है।
सवाल 2: यूपीआई को किस संस्था ने विकसित किया है?
A. भारतीय रिजर्व बैंक
B. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
C. भारतीय स्टेट बैंक
D. वित्त मंत्रालय
सही जवाब: B. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
यूपीआई को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने विकसित किया है। यह भारत में खुदरा भुगतान प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है।
सवाल 3. यूपीआई किस बैकएंड भुगतान तकनीक पर कार्य करता है?
A. NEFT
B. RTGS
C. IMPS
D. ECS
सही जवाब: C. IMPS
यूपीआई का ढांचा IMPS यानी Immediate Payment Service (तत्काल भुगतान सेवा) की नींव पर तैयार किया गया है। IMPS के जरिए 24x7x365 फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलती है।
सवाल 4: यूपीआई के जरिए भुगतान के लिए इनमें से किसकी जरूरत पड़ सकती है?
A. यूपीआई आईडी
B. पासपोर्ट नंबर
C. ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
D. मतदाता पहचान पत्र नंबर
सही जवाब: A. यूपीआई आईडी
यूपीआई भुगतान में यूपीआई आईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन करके भी भुगतान किया जाता है।
सवाल 5: यूपीआई भुगतान में क्यूआर कोड का क्या इस्तेमाल होता है?
A. बैंक खाता बंद करने के लिए
B. भुगतान करने के लिए
C. एटीएम कार्ड बनाने के लिए
D. चेक बुक मंगाने के लिए
सही जवाब: B. भुगतान करने के लिए
दुकानों और अन्य जगहों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। इससे भुगतान की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
सवाल 6: यूपीआई से पैसे भेजने के लिए मुख्य रूप से किस खाते का इस्तेमाल होता है?
A. बैंक खाता
B. डाकघर खाता ही केवल
C. डीमैट खाता
D. पासपोर्ट खाता
सही जवाब: A. बैंक खाता
यूपीआई भुगतान प्रणाली बैंक खातों से जुड़ी होती है। इसके जरिए उपयोगकर्ता अपने बैंक खाते से दूसरे व्यक्ति या व्यापारी को भुगतान कर सकता है।
सवाल 7: यूपीआई का इस्तेमाल किस तरह के भुगतान के लिए किया जा सकता है?
A. व्यक्ति से व्यक्ति भुगतान
B. व्यक्ति से व्यापारी भुगतान
C. दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
सही जवाब: C. दोनों
यूपीआई का इस्तेमाल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने और दुकानदार या व्यापारी को भुगतान करने के लिए किया जा सकता है।
सवाल 8. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की UPI प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश कौन सा बना था?
A. भूटान
B. नेपाल
C. सिंगापुर
D. यूएई
सही जवाब: B. नेपाल
नेपाल भारत की यूपीआई प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बना था।
सवाल 9: भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की शुरुआत कब हुई थी?
A. अप्रैल 2016
B. अगस्त 2014
C. मार्च 2018
D. जनवरी 2020
सही जवाब: A. अप्रैल 2016
भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की आधिकारिक शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 11 अप्रैल 2016 को हुई थी। अगस्त 2016 में बैंकों ने आम जनता के लिए अपने यूपीआई-सक्षम ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराने शुरू किए।
सवाल 10: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूपीआई से जुड़ा कौन-सा तथ्य सबसे महत्वपूर्ण है?
A. यह डिजिटल भुगतान प्रणाली है
B. इसे एनपीसीआई ने विकसित किया है
C. इसका पूरा नाम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस है
D. उपरोक्त सभी
सही जवाब: D. उपरोक्त सभी

परीक्षा के लिए झटपट याद करें
- UPI - Unified Payments Interface
- हिंदी नाम - यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस
- संबंधित संस्था - NPCI
- मुख्य उपयोग - डिजिटल भुगतान और धन हस्तांतरण
- भुगतान का तरीका - यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड आदि
- उपयोग - व्यक्ति से व्यक्ति और व्यापारी को भुगतान
कमेंट
कमेंट X