फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU PhD Admission 2026: Registration Deadline Extended for Four-Year UG Students, Apply by September 16

डीयू पीएचडी एडमिशन: चार वर्षीय यूजी छात्रों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस दिन तक भरें फॉर्म; जानें नई तारीख

Tue, 15 Sep 2026 04:19 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम पूरा करने वाले छात्र अब 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU PhD Admission 2026: Registration Deadline Extended for Four-Year UG Students, Apply by September 16
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। यह मौका खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने डीयू से एनईपी और यूजीसीएफ के तहत चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा किया है और सीधे पीएचडी में दाखिला लेना चाहते हैं।

विज्ञापन


अब ऐसे उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026 थी। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

फॉर्म जमा करने से पहले इन जानकारियों की करें जांच

उम्मीदवार फॉर्म जमा करने से पहले अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और शोध प्रस्ताव को अच्छी तरह जांच लें। शोध प्रस्ताव में अगर कोई सुधार या बदलाव करना है, तो उसे 16 सितंबर 2026 तक पूरा कर लें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी सही होने की पुष्टि जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से चेक करें अपडेट

डीयू ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगे की घोषणाओं, विभागवार समय सारिणी और प्रवेश से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए प्रवेश पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहें। आवेदन की समय सीमा केवल 16 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। ऐसे में एनईपी और यूजीसीएफ के तहत सीधे PhD में दाखिला लेने के इच्छुक पात्र चार वर्षीय UG छात्रों के पास आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सीमित समय है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमी लेयर (OBC-NCL) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है। जुलाई 2026 में डीयू ने यूजीसीएफ 2022 के तहत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से चार वर्षीय UG छात्रों के लिए संशोधित क्रेडिट की घोषणा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed