इन दिनों जॉब ओरिएंटेड कोर्सेस को लेकर स्टूडेंट्स के बीच लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। 10वीं के बाद ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं जिन्हें करने के बाद आप जॉब करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स की खासियत ये है कि समय भी कम लगता है और फीस भी ज्यादा नहीं होती। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप 10वीं के बाद ही कर सकते हैं। इनके बाद कम से कम 25 हजार से 30 हजार रुपये महीने की सैलरी की जॉब तो आसानी से मिल जाती है। यह तनख्वाह समय और अनुभव के साथ बढ़ती रहती है।
करिअर गाइडेंस : 10वीं पास करने के बाद ये कोर्स दिलाएंगे आपको तुरंत नौकरी, फीस भी है कम
हम आपको कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप 10वीं के बाद ही कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग डिप्लोमा
अगर आप 10वीं के बाद ही इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं और मैथ्स पढ़ने से कतराते हैं तो बीटेक की चार साल की डिग्री लेने की बजाय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करके ही नौकरी पा सकते हैं। कई सारे संस्थान और पॉलीटेक्निक कॉलेज इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स करवाते हैं। इसे करने के बाद आपको मिडिल लेवल इंजीनियरिंग की जॉब्स आसानी से मिल जाएंगी। रेलवे में ऐसे कई विभाग हैं जहां सीधी भर्ती की जाती है।
स्टेनोग्राफी और टाइपिंग
10वीं के बाद आप स्टेनोग्राफी और विभिन्न भाषाओं की टाइपिंग में डिप्लोमा कर सकते हैं। अदालतों और अन्य कई सरकारी महकमों में इस तरह के उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी लगातार निकलती रहती है। जिनके लिए स्टेनो अनिवार्य होता है। हालांकि, इन नौकरियों के लिए तेजतर्रार टंकण गति यानी टाइपिंग स्पीड बेहद मायने रखती है।
आईटीआई
10वीं के बाद आईटीआई भी किया जा सकता है। अगर आप खुद का कोई काम करना चाहें तो इस कोर्स को आसानी से करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। रेलवे समेत कई कलकारखानों और संयंत्रों में भी नौकरियों के अपार अवसर होते हैं।
कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग
वर्तमान तकनीकी दौर में लोग अब अधिक से अधिक लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य टेक्नोलॉजी पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसी के साथ हार्डवेयर एक्सपर्ट्स की डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में आप कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का डिप्लोमा करके एक अच्छी जॉब पा सकते हैं। साथ ही अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X