{"_id":"681ddcd1072338982b01f24b","slug":"avoid-burnout-embrace-micro-retirement-a-fresh-way-to-refocus-your-career-2025-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Career: बर्नआउट से पहले लें माइक्रो-रिटायरमेंट, करिअर को मिल सकती है नई दिशा; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Career: बर्नआउट से पहले लें माइक्रो-रिटायरमेंट, करिअर को मिल सकती है नई दिशा; जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
ब्रायन रॉबिन्सन
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 10 May 2025 07:00 AM IST
सार
Micro-Retirement: करिअर के महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचकर अगर आप बर्नआउट या किसी अन्य वजह से ब्रेक लेना चाह रहे हैं, तो फोर्ब्स के स्तंभकार ब्रायन रॉबिन्सन के माइक्रो-रिटायरमेंट संबंधित सुझाव आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Career: आजकल पेशेवरों के बीच माइक्रो-रिटायरमेंट का चलन खूब बढ़ रहा है। अब नौकरी करने वाले कुछ पेशेवर कम उम्र में ही माइक्रो-रिटायरमेंट का रुख कर रहे हैं। दरअसल इसमें पेशेवर अपने काम से आराम करने या करिअर में नए लक्ष्यों की तलाश करने के लिए अपनी नौकरी से ब्रेक लेते हैं।
ऐसा काम के अत्यधिक दबाव और तनाव के कारण भी हो सकता है। हालांकि काम से ब्रेक लेने से उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और करिअर में नए सिरे से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। लेकिन क्या वाकई करिअर के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचकर ब्रेक लेना पेशेवरों के लिए उचित है। यदि आप भी अपनी नौकरी से ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आपको कुछ बातों पर विचार जरूर करना चाहिए।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
आपका उद्देश्य क्या है
यदि आप माइक्रो-रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, तो आपको यह पता होना चाहिए कि आप करिअर से ब्रेक क्यों लेना चाहते हैं। क्या आप खुद को पहले से अधिक सक्षम बनाना चाहते हैं या बर्नआउट से बचना चाहते हैं। याद रखें, यह वक्त आपके कॅरिअर के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए नौकरी छोड़ने से पहले यह विचार जरूर कर लें कि आपके लिए अधिक मायने क्या रखता है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
योजना बनाएं
माइक्रो-रिटायरमेंट लेने से पहले एक सूची बनाएं और उसमें अपनी उन योजनाओं और ख्वाहिशों के बारे में लिखें, जिन्हें आप नौकरी छोड़ने के बाद पूरा करने वाले हैं। सूची में लिखें कि आप कितने समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। यदि आप ब्रेक के दौरान अपने लक्ष्य को पूरा करना चाहते हैं, तो उसके लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेतन
- फोटो : freepik
वेतन का कुछ हिस्सा बचाएं
ब्रेक लेने से पहले यह विचार करना भी जरूरी है कि आप ब्रेक के दौरान खुद को आंर्थिक रूप से कैसे संभालेंगे। आप अपने वेतन का कुछ हिस्सा बचाकर भी अपनी मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो ब्रेक के दौरान फ्रीलांसिंग भी कर सकते हैं। यह आपको तनावमुक्त होकर अपने लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
प्रस्ताव साझा करें
सभी चीजों पर विचार करने के बाद सहजता से अपने प्रबंधक को बताएं कि आप ब्रेक क्यों लेना चाहते हैं। याद रखें, सभी प्रबंधक माइक्रो-रिटायरमेंट के विचार के प्रति अभी पूरी तरह से सहज नहीं हैं। इसलिए अपनी बात रखते समय अपने प्रबंधक की जरूरतों और अपनी इच्छाओं के बारे में भी एक बार जरूर सोचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X