😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Air Pollution in Delhi-NCR, Stubble burning by farmers, What is AQI, Today's AQI Report
{"_id":"5fb3c32b1c44045aca1068cc","slug":"air-pollution-in-delhi-ncr-stubble-burning-by-farmers-what-is-aqi-today-s-aqi-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या होती है पराली? कैसे खराब करती है ये हवा की गुणवत्ता, जानिए इसके समाधान और अन्य उपयोग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
क्या होती है पराली? कैसे खराब करती है ये हवा की गुणवत्ता, जानिए इसके समाधान और अन्य उपयोग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। इस स्तर को बढ़ाने का आरोप दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों पर है, जो पराली जलाते हैं। ऐसे में एनजीटी ने अपने एक फैसले में दिल्ली-एनसीआर में 9 से 30 नवंबर तक पटाखों के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। यह आदेश देश के उन सभी शहरों में लागू है, जहां वायु की गुणवत्ता खराब या उससे ऊपर की श्रेणी में आती है। इस रिपोर्ट में हम जानते हैं कि आखिर यह पराली होती क्या है? इसे जलाने से हवा की गुणवत्ता खराब कैसे हो जाती है? क्या जलाए बिना पराली से निपटने का कोई रास्ता है?
क्या होती है पराली?
2 of 5
खेतों में धान (चावल) की फसल काटे जाने के बाद बचने वाले अवशेष को पराली कहते हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धान की फसल सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में गेहूं की फसल की बुवाई के लिए किसानों को खेतों की सफाई कर इस पराली को हटाना पड़ता है। किसान जल्दबाजी में पराली को जलाकर गेहूं की बुवाई शुरू कर देते हैं, लेकिन किसानों की यही जल्दबाजी हवा की गुणवत्ता को खराब कर देती है।
दूषित हवा सेहत के लिए बेहद हानिकारक
3 of 5
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार पराली जलाने के बाद दूषित हुई हवा में सांस लेने से लोगों के फेफडे़ खराब हो रहे हैं। ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 10 लाख लोगों की मौत वायु प्रदूषण के कारण हो रही है। देश में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण जीवाश्म ईंधन का बढ़ता उपयोग होने के साथ जलाई जाने वाली पराली भी है। ऐसे में देश में लोगों का जीवन सिकुड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉग शब्द कैसे आया चलन में और क्या हैं इसके मायने?
4 of 5
स्मॉग एक तरह की धुंध होती है जो कि स्मोक यानि धुएं की वजह से पैदा होती है। इसी वजह से इसे स्मॉग कहा जाता है। स्मॉग शब्द का प्रयोग सबसे पहले 1905 में डॉ हेनरी अंतोइन डे वू ने किया था।
विज्ञापन
पराली से निपटने के विकल्प
5 of 5
किसान पराली का उपयोग छप्पर बनाने या मवेशियों का बिस्तर बनाने में कर सकते हैं। एक विकल्प बिजली पैदा करने के लिए पराली से बायोमास पैदा करना है। इसी तरह भूसे का उपयोग मशरूम की खेती के काम करने वाले छर्रों को बनाने में किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सरकार को प्रयास करने होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, पराली को अगर बहुत दिनों तक जमीन पर ही छोड़ दिया जाए तो मिट्टी में सूक्ष्मजैविकों की रासायनिक अभिक्रिया बढ़ सकती है और मिट्टी उपजाऊ हो सकती है, लेकिन इसमें समय अधिक लगता है। इस कारण किसान जल्दबाजी में पराली को जलाना उचित समझते हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि तकनीक के जरिए ऐसे उत्पादों का निर्माण कराया जाए, जिनसे पराली जल्दी गल जाए और किसानों को उनके उपयोग के लिए प्रेरित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X