Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Woman dies suspicious condition found dead in water drum in delhi see photos
{"_id":"609ca8e38a222c22994ccd02","slug":"woman-dies-suspicious-condition-found-dead-in-water-drum-in-delhi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीमा मौत मामला: मां मुझे माफ करना, सुसाइड नोट में भाई के लिए लिखा आखिरी संदेश, पढ़कर कलेजा कांप उठेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा मौत मामला: मां मुझे माफ करना, सुसाइड नोट में भाई के लिए लिखा आखिरी संदेश, पढ़कर कलेजा कांप उठेगा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 May 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला की संदिग्ध हालत में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा (30) के रूप में हुई है। मंगलवार दिन में सीमा का शव एक बड़े पानी के ड्रम में मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा। सीमा के मायके वालों ने हत्या कर उसके शव के ड्रम में डालने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस को छानबीन के दौरान सीमा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
उसमें सीमा ने अपनी मां से माफी मांगते हुए छोटे भाई को शादी करने के लिए कहा है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर सीमा के पति शैलेंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। केशवपुरम थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, सीमा अपने परिवार के साथ ओंकार नगर, बीबी नगर, केशवपुरम में रहती थी। इसका मायका मंगोलपुरी इलाके का है। वर्ष 2010 में सीमा की शादी शैलेंद्र उर्फ विक्की से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। शैलेंद्र का केले का गोदाम है। सीमा के भाई प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसकी बहन को परेशान किया जाता था।
2 of 5
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छोटी-छोटी बातों पर उसकी सुसराल वाले उसको पीटते थे। पति शैलेंद्र के किसी दूसरी महिला से नजदीकियां भी थी। सीमा के विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। सोमवार को सीमा ने रात में भाई को कॉल कर बुरी तरह पीटने की बात बताई थी।
3 of 5
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रदीप के मोबाइल में है। इस बीच मंगलवार दोपहर के समय परिवार को सूचना मिली कि सीमा ने आत्महत्या कर ली है। परिजन उसकी ससुराल पहुंचे तो पुलिस शव कब्जे में ले चुकी थी। बाद में पता चला कि सीमा का शव बड़े पानी के ड्रम में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदीप ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को ड्रम में डाला गया। वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट और शुरूआती जांच से लगता है कि सीमा कुछ जहरीला पदार्थ खाकर ड्रम में बैठ गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक बच्चों के साथ
- फोटो : अमर उजाला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट की लिखाई की जांच करवाने के लिए उसे एफएसएल की जांच के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया गया है। आगे जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।