दिल्ली में सितंबर की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। 77 सालों में पहली बार इस महीने में 380.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 1900 से अभी तक दूसरी बार बारिश ने इस आंकड़े का छुआ है। इससे पहले सितंबर में सबसे ज्यादा बारिश 1944 में 417.3 मिमी हुई थी। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटों में 94.7 मिमी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में तेज बारिश होगी।
रिकॉर्ड तोड़ बारिश: आखिर क्यों दिल्ली में मेघ इस कदर बरस रहे हैं? मौसम विभाग ने बताई इसके पीछे की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे सप्ताह बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह भर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और दिल्ली यू हीं भीगती रहेगी।
इस मानसून पांच बार सबसे अधिक हुई बारिश
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणी के मुताबिक, इस मानसून में ऐसा पांच बार हुआ है जब बारिश अधिक स्तर पर दर्ज की गई है। आमतौर पर इस सीजन में केवल एक या दो बार ही अधिक बारिश रिकॉर्ड की जाती है। जेनामणि के मुताबिक, 19 जुलाई को 69.6 मिमी, 27 जुलाई को 100 मिमी, 30 जुलाई को 72 मिमी, 21 अगस्त को 138.8 मिमी, वहीं, एक सितंबर को 112.1 मिमी, दो सितंबर को 117.7 मिमी और अब 11 सितंबर को 94.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार तक इस सीजन का 64 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में 653.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है जबकि मानसून की शुरुआत यानि एक जून से लेकर 11 सितंबर तक कुल 590.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
2021-380.2 मिमी
1914-360.9 मिमी
1933-341.9 मिमी
1944-417.3 मिमी
1945-359.2 मिमी
जून-34.8 मिमी- सामान्य से 47 फीसदी कम
जुलाई-507.3 मिमी -सामान्य से 140 फीसदी अधिक
अगस्त-214.5 मिमी -सामान्य से 13 फीसदी कम
सितंबर-380.2 मिमी -सामान्य से 193 फीसदी अधिक
एक जून से लेकर अभी तक कुल 74 फीसदी अधिक हुई बारिश
सफदरजंग मानक केंद्र का कुल बारिश का रिकॉर्ड
1933- 1420.3 मिमी
1964- 1190.9 मिमी
1975- 1155.6 मिमी
2003- 1051.7 मिमी
2021- 1136.8 मिमी