फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नियां बोलीं: अभी हम जिंदा हैं...दरोगा का मोबाइल तोड़ा और फाड़ डाली वर्दी, थाने में काटा खूब बवाल

Sun, 06 Mar 2022 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Mar 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Two wives reached police station to Rescue Her Husband created a ruckus
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
शांतिभंग करने के आरोप में पकड़े गए शख्स को छुड़ाने एक नहीं उसकी दो पत्नियां थाने पहुंच गई। फिर क्या था, एक ने दरोगा का गिरेबान पकड़ा तो दूसरी ने उनका मोबाइल पटककर चकनाचूर कर दिया। दोनों ने पति को छुड़ाने के लिए थाने में खूब बवाल काटा। महिलाओं ने कहा कि अभी हम जिंदा हैं, सुहाग को जेल नहीं जाने देंगी। दोनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। किसी तरह उन्हें काबू किया गया। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया। पूरा वाकया साउथ रोहिणी थाने का है। अब पति के अलावा उसकी दोनों पत्नियों भी हवालात में हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश बरवा और उसकी पत्नियां अल्का और हेमलता के रूप में हुई है। महेश सेक्टर तीन रोहिणी में रहता है। महेश ने कुछ दिन पहले एक शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। 
Two wives reached police station to Rescue Her Husband created a ruckus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए महेश को थाने में बुलाया था। जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान महेश मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जांच अधिकारी ने उसे ऐसा करने से मना किया तो महेश थाने में हंगामा करने लगा। 

 
Two wives reached police station to Rescue Her Husband created a ruckus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
काफी समझाने बुझाने पर वह शांत नहीं हुआ। तब पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही महेश की एक नहीं, दो पत्नियां थाने पहुंच गई। उस समय पुलिसकर्मी महेश को हवालात ले जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two wives reached police station to Rescue Her Husband created a ruckus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हेमलता ने पुलिसकर्मी का गला पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। महिलाओं को हंगामा करते देख उपनिरीक्षक अरुण अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। 

 
विज्ञापन
Two wives reached police station to Rescue Her Husband created a ruckus
फाइल फोटो
इसको देखकर अल्का बेकाबू हो गई और अरुण से मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया। उसके बाद दोनों महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को काबू में किया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed