फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंतकाम: सत्ते ने किया एके-47 का इंतजाम करने की वजह का खुलासा, पूरी बात सुनकर हैरान रह गए पुलिसकर्मी

Sat, 21 Aug 2021 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Aug 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
ankit gurjar murder case Special cell arrests sharpshooter of Rohit Chaudhary gang Satendra wanted to kill Tihar Jail officer
अंकित गुर्जर मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी गिरोह का शार्पशूटर सतेंद्र उर्फ सत्ते तिहाड़ जेल की सेल नंबर-3 में मृत मिले अंकित गुर्जर की मौत का बदला तत्कालीन उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा की हत्या एके-47 से करके लेना चाहता था। इसके लिए उसने पलवल के गैंगस्टर अजय गुर्जर से एके-47 का इंतजाम करने की बात कही थी। इन दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल एक हो गया था। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सतेंद्र उर्फ सत्ते को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश की टीम ने 10 दिन में बदमाशों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रांजिट कैंप गोविंदपुरी निवासी सतेंद्र उर्फ सत्ते को 17 अगस्त को चिराग दिल्ली से पकड़ लिया। इसके पास से .32 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और छह करातूस बरामद हुए। 
ankit gurjar murder case Special cell arrests sharpshooter of Rohit Chaudhary gang Satendra wanted to kill Tihar Jail officer
स्पेशल सेल ने शार्पशूटर सतेंद्र को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सतेंद्र विरोधी गिरोह के प्रिंस की हत्या के मामले में जमानत पर था। उसके खिलाफ हत्या, रॉबरी, झपटमारी, धमकी व आर्म्स एक्ट आदि के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। 
 
ankit gurjar murder case Special cell arrests sharpshooter of Rohit Chaudhary gang Satendra wanted to kill Tihar Jail officer
अंकित गुर्जर का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दबदबा बनाने का भी था मकसद
सतेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह तिहाड़ जेल के निलंबित उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा की हत्या एके-47 से करना चाहता था। उसका मानना था कि हत्या में एके-47 का इस्तेमाल किया जाएगा तो उसका दबदबा भी रहेगा। सतेंद्र को लगता है कि नरेंद्र कुमार मीणा ने पीट-पीटकर अंकित गुर्जर की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ankit gurjar murder case Special cell arrests sharpshooter of Rohit Chaudhary gang Satendra wanted to kill Tihar Jail officer
अंकित गुर्जर - फोटो : अमर उजाला।
दक्षिण दिल्ली में दबदबे के लिए थी रंजिश
रोहित चौधरी गिरोह के सक्रिय बदमाश सतेंद्र की दक्षिणी दिल्ली में धाक जमाने के लिए प्रिंस तिवातिया गिरोह से रंजिश थी। सतेंद्र अंकित गुर्जर का साथी था। अंकित 4 अगस्त को तिहाड़ जेल की सेल नंबर तीन में मृत मिला था। आरोप है कि सेल में मोबाइल मिलने के बाद अधिकारियों पिटाई से अंकित की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन
ankit gurjar murder case Special cell arrests sharpshooter of Rohit Chaudhary gang Satendra wanted to kill Tihar Jail officer
अंकित - फोटो : अमर उजाला।
सतेंद्र साथी बदमाशों के साथ दक्षिणी दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलरों, सट्टा ऑपरेटरों, बुकीज व बिल्डरों से रंगदारी वसूलता था। उसने अंकित गुर्जर, रोहित चौधरी के साथ तिवतिया गिरोह के बदमाश प्रिंस की हत्या 6 मई, 2019 को की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed