फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder : आफताब को हिमाचल की पार्वती घाटी ले जाएगी पुलिस, सीन रीक्रिएट होंगे, 5 दिन बढ़ी रिमांड

Fri, 18 Nov 2022 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Delhi Police Take Aftab To Himachal Parvati Valley Remand Extended For 5 Days
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की रिमांड अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अदालत ने दरिंदे के नार्को टेस्ट की भी मंजूरी दे दी है। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी को हिमाचल की पार्वती घाटी और दिल्ली के वन क्षेत्रों में ले जाकर सीन रीक्रिएट करने हैं। ऐसे में रिमांड अवधि बढ़ाई जाए। साथ ही, सही स्थिति जानने के लिए नार्को टेस्ट भी जरूरी बताया। अदालत ने दोनों मांगें मान लीं।


 

Shraddha Murder Case Delhi Police Take Aftab To Himachal Parvati Valley Remand Extended For 5 Days
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी : इससे पहले, वकीलों ने आफताब की फांसी की मांग करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आफताब की पेशी की मांग की थी। साकेत अदालत में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने इसकी अनुमति दे दी। 

Shraddha Murder Case Delhi Police Take Aftab To Himachal Parvati Valley Remand Extended For 5 Days
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

शव को काटते-काटते थक गया, तो खाना खाया फिर वेब सीरीज देखी : श्रद्धा का कत्ल करने के बाद आफताब मुंबई भी पहुंचा था और करीब 15 दिन पहले ही उसने परिवार वालों के साथ मिलकर सामान नए घर में शिफ्ट किया। उसे पता था कि अगर पकड़ा गया, तो सब परिवार को ढूंढेंगे। यह भी खुलासा हुआ है कि शव को काटते-काटते थक गया, तो खाना खाया, बीयर पी, फिर वेब सीरीज देखकर चैन से सो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Delhi Police Take Aftab To Himachal Parvati Valley Remand Extended For 5 Days
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन बढ़ी रिमांड : कोर्ट ने पांच दिनों के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ा दी है। वहीं पेश के दौरान कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वकीलों की मांग थी कि आफताब को मौत की सजा दी जाए। वकीलों ने जमकर आरोपी के लिए फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Delhi Police Take Aftab To Himachal Parvati Valley Remand Extended For 5 Days
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई

बद्री की एंट्री : बद्री नाम के युवक ने ही श्रद्धा व आफताब को छतरपुर, महरौली में किराए पर फ्लैट दिलाया था। ये उसके जरिए ही दिल्ली पहुंचे थे। आफताब की गिरफ्तारी के बाद से बद्री गायब है। दक्षिण जिला पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश करने के लिए दिल्ली, एनसीआर व यूपी में दबिश दे रही हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का मानना है कि श्रद्धा हत्याकांड में बद्री अहम गवाह हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed