फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस से पहले दहशत फैलाने की कोशिश: बम मिलने के बाद दिल्ली में रेड अलर्ट, पुलिसकर्मियों को सर्तक रहने के आदेश

Fri, 14 Jan 2022 08:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 08:58 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर रहती हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे एक राहगीर ने फूल मंडी के गेट संख्या एक की पार्किंग में एक लावारिस बैग के पड़े होने की जानकारी दी। कहा गया कि बैग काफी देर से पड़ा हुआ है और इसमें विस्फोटक हो सकता है। 

विज्ञापन
red alert in delhi after bombs found in ghazipur phool mandi
बम निष्क्रिय करती टीम - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस से पहले एक बार फिर राजधानी में आतंकी हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है। आतंकी मंसूबे को पूरा करने के लिए गाजीपुर फूल मंडी में लाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पुलिस ने बरामद कर लिया और एनएसजी के बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक बैग में मंडी के गेट के पास रखा गया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने आईईडी मिलने की पुष्टि की है। बम मिलने के बाद दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं।   



गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर रहती हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे एक राहगीर ने फूल मंडी के गेट संख्या एक की पार्किंग में एक लावारिस बैग के पड़े होने की जानकारी दी। कहा गया कि बैग काफी देर से पड़ा हुआ है और इसमें विस्फोटक हो सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ जिले के आला पुलिस अधिकारी, स्पेशल सेल की टीम, डॉग स्क्वाइड, कैट्स एंबुलेंस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया। वहां पहुंचे कमांडों ने जिस जगह पर बैग पड़ा था, उस इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया और पुलिस कर्मियों ने मंडी को पूरी तरह से खाली करवा लिया। किसी को भी उस इलाके में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। शुरूआती जांच में बैग में विस्फोटक जैसी चीज दिखने पर तुरंत एनएसजी टीम को इस बात की जानकारी दी गई। 
 

red alert in delhi after bombs found in ghazipur phool mandi
गाजीपुर फूल मंडी - फोटो : amar ujala

कुछ देर बाद एनएसजी की बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। जांच में विस्फोटक होने की पुष्टि हो गई। उसके बाद उसे निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से सब्जी मंडी के खुले मैदान में करीब आठ फीट का गडढा करवाया। उसके बाद विस्फोटक से भरे बैग को गडढे में दबाकर उसको निष्क्रिय कर दिया गया। निष्क्रिय करने के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। स्पेशल सेल की टीम आगे की जांच में जुट गई है। 
 

red alert in delhi after bombs found in ghazipur phool mandi
गाजीपुर फूल मंडी - फोटो : amar ujala

सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि गाजीपुर फूल मंडी के एक गेट पर एक लावारिस बैग पड़ा है। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उस जगह के आसपास के इलाकों को घेर लिया, जहां संदिग्ध बैग मिला था। पुलिस ने इस बारे में अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट किया। इसके बाद एनएसजी के बम दस्ते, खोजी कुत्ते और बम विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए। -विनीत कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्वी दिल्ली

रोबोटिक कंटेनर में रखकर विस्फोटक की पहचान की गई
मौके पर पहुंची एनएसजी की बम निरोधक दस्ते ने पहले यह पता लगाने की कोशिश की कि बैग में मिला सामान विस्फोटक है या नहीं। टीम ने विस्फोटक को अपने साथ लाए एक रोबोटिक कंटेनर में रखा। जांच के दौरान विस्फोटक होने की पुष्टि होने के बाद उसे खाली स्थान पर निष्क्रिय करने का फैसला किया गया। विस्फोटक को गडढे में डालकर निष्क्रिय किया। इस दौरान हुए विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
red alert in delhi after bombs found in ghazipur phool mandi
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम - फोटो : amar ujala

विस्फोटक रखने वाले की पहचान में जुटी पुलिस
विस्फोटक को निष्क्रिय करने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले बैग देखने वाले से पूछताछ कर सारी जानकारी हासिल की है। मसलन पुलिस ने उससे जानने की कोशिश की है कि उसने बैग को कब देखा और उसे कब इस बात का शक हुआ कि उसमें विस्फोटक हो सकता है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि इस बैग को कब रखा गया होगा। इस बात का अंदाजा लेकर पुलिस गाजीपुर मंडी में वहां तक पहुंचने के दौरान लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि संदिग्ध बैग को रखने वाला किसी गाड़ी का भी इस्तेमाल कर सकता है, इसके लिए पुलिस यहां आने वाले सभी गाड़ियों का नंबर भी ले रही है। पुलिस को कुछ संदिग्धों पर भी शक है जिनके बारे में अब पुलिस पता लगा रही है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक सेल ने मंडी में लगे 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर कब्जे में लिया है और उसकी जांच की जा रही है। विस्फोटक के नमूने को एनएसजी ने अपने कब्जे में ले लिया। उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
red alert in delhi after bombs found in ghazipur phool mandi
बरामद लावरिश बैग - फोटो : amar ujala

धमाके से फैली दहशत 
मंडी में दुकान करने वाले रोहित ने बताया कि वह काफी अरसे से यहां दुकान करता है। वह रोज की तरह ही शुक्रवार को काम पर आया था। वह जब काउंटर पर बैठा था तभी गेट पर संदिग्ध बैग मिलने की जानकारी मिली। वह उत्सुकतावश वहां जाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां जाने से रोक दिया। उसने बताया कि कुछ देर बाद उनकी दुकान बंद करवा दी गई और उन्हें मंडी खाली करने के लिए कहा गया। उन्हें अंदाजा हो गया बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु मिला है। लेकिन उसे निष्क्रिय करने के दौरान जब धमाका हुआ तो वह एकदम दहशत में आ गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed