Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Monsoon in Delhi creates waterlogging and traffic jam problems in several areas
{"_id":"60ed25008ebc3ebb6613a8df","slug":"monsoon-in-delhi-creates-waterlogging-and-traffic-jam-problems-in-several-areas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मानसून: आफत बनकर बरसे बादल, कहीं जलजमाव से हो रही परेशानी, तो कहीं लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मानसून: आफत बनकर बरसे बादल, कहीं जलजमाव से हो रही परेशानी, तो कहीं लगा लंबा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:54 AM IST
सार
कई जगह भारी जलजमाव के कारण सड़कों पर लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। आगे की स्लाइड में तस्वीरों में देखिए कैसे दिल्ली में मानसून परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में मंगलवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश के साथ लोगों की सुबह हुई। कई दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों ने बारिश की फुहार देख राहत की सांस ली, लेकिन ज्यादा समय तक बारिश का आनंद नहीं ले पाए। हमेशा की तरह इस बार भी दिल्ली में बारिश कुछ देर के बाद आफत बन गई। लोगों को मानसून से जितनी राहत नहीं मिली उससे ज्यादा जगह-जगह पर होने वाले जलजमाव से दिक्कत होने लगी। कई जगह भारी जलजमाव के कारण सड़कों पर लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। आगे की स्लाइड में तस्वीरों में देखिए कैसे दिल्ली में मानसून परेशानी का सबब बन गया है।
2 of 5
दिल्ली में बारिश से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली बारिश के बाद ही हालत इतने खराब हो गए कि शकरपुर चुंगी से आईटीओ तक लंबा जाम लग गया है। वाहनों के लिए अपने स्थान से एक इंच भी आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गाड़ियां जैसे थम गई हैं।
3 of 5
दिल्ली में बारिश से हुआ जलजमाव
- फोटो : ANI
एम्स फ्लाईओवर के नीचे, संगम विहार, किराड़ी सहित कई स्थानों में पानी भर गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक थोड़ा-बहुत पानी भरने की ही शिकायतें मिली हैं और ऐसे स्थानों से पानी निकालने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली में बारिश से हुआ जलजमाव
- फोटो : ANI
वहीं प्रहलादपुर इलाके की हालत भी बिगड़ गई है। अंडरपास के पास इतना पानी जमा हो गया है कि लोगों को वाहन बंद कर उन्हें धक्का देकर रास्ता पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली में बारिश से हुआ जलजमाव
- फोटो : ANI
मालूम हो कि आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और देश भर में 29 जून को छा गया था। लेकिन इस बार मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से मंगलवार को दिल्ली पहुंचा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।