फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक पर सवार आए दो लोगों ने लगाया था दूतावास की कार पर स्टिकी बम, भारतीय और इस्रायली एजेंसियां कर रहीं जांच

Sat, 30 Jan 2021 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Jan 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Israel Embassy blast two bike borne people came and fix sticky bomb on car mossad and indian agencies probing together
israel embassy blast - फोटो : रॉयटर

दिल्ली पुलिस ने आईईडी विस्फोट को कम तीव्रता का बताया, लेकिन धमाके के बाद वहां अफरातफरी मच गयी। अति सुरक्षित मानी जाने वाली इस्रायल दूतावास के सामने विस्फोट को जांच एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। यहां तक कि इस्रायल की खुफिया एजेंसी मोसाद भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ जांच में जुट गई है।

Israel Embassy blast two bike borne people came and fix sticky bomb on car mossad and indian agencies probing together
israel embassy blast - फोटो : अमर उजाला

इस्रायल दूतावास के पास धमाके की सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम के साथ साथ दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी। आस पास के इलाके की घेराबंदी कर दी गयी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुला लिया गया और इसकी छानबीन शुरू कर दी गयी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 29 जनवरी को भारत इस्रायल के बीच संबंधों की सालगिरह होती है। इसलिए इस्रायली दूतावास की तरफ से इसे आतंकी हमला माना जा रहा है।

Israel Embassy blast two bike borne people came and fix sticky bomb on car mossad and indian agencies probing together
israel embassy blast - फोटो : रॉयटर
हालांकि घटना के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया कि जिसमें जिंदल हाउस के पास धमाके की बात कही गयी। साथ ही कहा गया कि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है सिर्फ तीन कार के शीशे टूटे हैं। कयास लगाए गए कि सनसनी फैलाने के नीयत से धमाका किया गया है। लेकिन दूसरी तरफ तीन लेयर वाली सुरक्षा के बीच धमाका होने से पुलिस गंभीर भी है। धमाका होते ही स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। शाम होने के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची और आस पास के इलाके में छानबीन की। देर रात तक पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Israel Embassy blast two bike borne people came and fix sticky bomb on car mossad and indian agencies probing together
israel embassy blast - फोटो : एएनआई

गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर छानबीन कर रही है। साथ ही एनआईए टीम भी मौके पर पहुंच रही है। स्पेशल सेल के साथ इस्रायल की खुफिया एजेंसी मोसाद भी जांच शुरू कर दी है। धमाके के तरीके और विस्फोटक को लेकर भी इस्रायल एजेंसियां सुराग तलाशने में जुट गयी है। 

विज्ञापन
Israel Embassy blast two bike borne people came and fix sticky bomb on car mossad and indian agencies probing together
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

हल्के धमाके से उठे बड़े सवाल
इस्रायली दूतावास के नजदीक हुआ बम धमाका बेशक कम तीव्रता का रहा हो और उससे किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस धमाके ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। हाई सिक्योरिटी जोन का यह दूतावास आतंकी हमले के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। फिर, धमाके के वक्त वहां से बमुश्किल दो किमी दूर विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट चल रही थी। इसमें राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत देश की दूसरी वीवीआईपी शख्सियतें मौजूद थीं। सुरक्षा एजेसियों की हाई अलर्ट के बावजूद हुए धमाके को बड़ी सुरक्षा माना जा रहा है। खासतौर से इसलिए भी कि तीन दिन पहले गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान भी आईटीओ से लाल किला के बीच अराजकता फैली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed