फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआरएस की बेटी का कत्ल: सट्टा, कर्ज और अपमान, इस लत ने राहुल को बनाया 'खूंखार'; इसलिए नृशंसता से की हत्या

Thu, 23 Apr 2026 08:46 AM IST
Sharukh Khan धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Apr 2026 08:46 AM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
IRS officer daughter murder Delhi Brutal murder committed to exact revenge for gambling, debt, and humiliation
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत, कर्ज और अपमान की टीस ने राहुल मीणा को बर्बरता की इस हद तक पहुंचा दिया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आईआरएस की बेटी की हत्या के पीछे यही बातें सामने आ रहीं। आरोपी राहुल पर जिस परिवार का कभी भरोसा था, उसे तोड़ते हुए आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। अब हिरासत में उससे पूछताछ जारी है। 


जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी खेलता था। इस लत के कारण वह कर्ज में डूब गया था। हालात ये हो गए कि उसने न सिर्फ आईआरएस अधिकारी के पड़ोसियों से, बल्कि आसपास के दुकानदारों से भी उनके नाम पर उधार लेना शुरू कर दिया था। 
IRS officer daughter murder Delhi Brutal murder committed to exact revenge for gambling, debt, and humiliation
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एक पड़ोसी से उसने करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले लिया था। जब पैसे लौटाने का दबाव बढ़ा तो विवाद होने लगा। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत अधिकारी से भी की थी। आर्थिक तंगी के साथ आरोपी का व्यवहार भी बदलने लगा था। 

 
IRS officer daughter murder Delhi Brutal murder committed to exact revenge for gambling, debt, and humiliation
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वह दुकानदारों से बहस करता, भुगतान टालता और लगातार दबाव में रहता था। आखिरकार करीब डेढ़ माह पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इसी के बाद से वह अंदर ही अंदर रंजिश पाल रहा था और बदला लेने की सोचने लगा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRS officer daughter murder Delhi Brutal murder committed to exact revenge for gambling, debt, and humiliation
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी का उठाया फायदा 
आरोपी को घर की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। वह जानता था कि दंपती रोज सुबह करीब छह बजे जिम के लिए निकलते हैं और घरेलू सहायकों के लिए घर की चाबी मुख्य दरवाजे के लेटर बॉक्स में रखी जाती है। 

 
विज्ञापन
IRS officer daughter murder Delhi Brutal murder committed to exact revenge for gambling, debt, and humiliation
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए वह बुधवार सुबह घर में दाखिल हुआ। पुलिस जांच के अनुसार, घर में घुसने के बाद उसने सो रही युवती पर हमला किया। इस दौरान दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और विरोध पर उसकी हत्या कर दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed