फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेताओं पर भी चढ़ा होली का खुमार: नकवी, रावत और शिवराज खूब थिरके, तस्वीरों में देखें कैसे मनाया रंगों का त्योहार

Fri, 18 Mar 2022 04:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations of Harish Rawat Manish Sisodia Mukhtar Abbas Naqvi Rajnath Singh JP Nadda Pushkar Singh Dhami splash colours to celebrate the festival see phtos
होली की धूम - फोटो : ANI
देशभर में रंगों से खेली जाने वाली होली धूमधाम से मनाई जा रही है। कोरोना के चलते दो साल रंगे के इस पर्व को नहीं मनाया गया था। दो साल बाद मनाए जा रहे होली के पर्व को लेकर चारों और उल्लास है। सभी एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली खेल रहे हैं। कहीं नाच गाकर होली उत्सव मनाया जा रहा है तो कहीं ढ़ोलक बजाकर मस्ती की जा रही है। हैदराबाद में लोगों ने गुलाल के साथ-साथ टमाटर से भी होली खेली। पुणे में बच्चों ने गुलाल और वाटर गन से एक दूसरे के साथ होली खेली। वहीं नेताओं पर भी होली का रंग चढ़ा है। होली के इस पर्व पर नेता भी पीछे नहीं है। सभी रंगों के इस त्योहार पर अगल-अलग तरीके से जश्न मना रहे हैं।  
Holi celebrations of Harish Rawat Manish Sisodia Mukhtar Abbas Naqvi Rajnath Singh JP Nadda Pushkar Singh Dhami splash colours to celebrate the festival see phtos
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का त्योहार मनाया। मनीष सिसोदिया ने होली पर लोगों के साथ नाचकर जश्न मनाया।

 
Holi celebrations of Harish Rawat Manish Sisodia Mukhtar Abbas Naqvi Rajnath Singh JP Nadda Pushkar Singh Dhami splash colours to celebrate the festival see phtos
ढोलक बजाते हुए हरीश रावत - फोटो : एएनआई
उत्तराखंड में देहरादून के रायपुर में 'होली मिलन' कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ढोलक बजाकर होली पर जश्न मनाया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi celebrations of Harish Rawat Manish Sisodia Mukhtar Abbas Naqvi Rajnath Singh JP Nadda Pushkar Singh Dhami splash colours to celebrate the festival see phtos
ढोल बजाते हुए मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एएनआई
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने अपने आवास पर ढ़ोलक बजाकर होली का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्योहार एक साथ मनाते है इसलिए हम कहते 'अनेकता में एकता'। ये त्योहार सभी को जोड़ने वाला त्योहार है।
 
विज्ञापन
Holi celebrations of Harish Rawat Manish Sisodia Mukhtar Abbas Naqvi Rajnath Singh JP Nadda Pushkar Singh Dhami splash colours to celebrate the festival see phtos
राजनाथ सिंह होली खेलते हुए - फोटो : एएनआई
दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। इन दौरान वे लोगों को गुलाल लगाते नज़र आए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed