फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दिल्ली में दूसरे दिन झमाझम बारिश, अंडरपास में डूबी बस, कई इलाके जलमग्न, सरकार के दावों की खोली पोल

Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
सार

मानसून के दूसरे दिन की बारिश में आजादपुर अंडरपास पर भारी जलभराव के कारण एक क्लस्टर बस डूब गई। बस के अंडरपास में लबालब पानी में फंसे होने से वाहनों की आवाजाही करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रही।

विज्ञापन
Heavy rain in Delhi for second day in monsoon bus submerged in underpass kejriwal government claims exposed
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बुधवार सुबह 11.00 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और दिन में ही काले बादल छा गए। इसके साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए। प्रगति मैदान क्षेत्र में सड़कों पर जल जमाव हो गया। 



मानसून के दूसरे दिन की बारिश में आजादपुर अंडरपास पर भारी जलभराव के कारण एक क्लस्टर बस डूब गई। बस के अंडरपास में लबालब पानी में फंसे होने से वाहनों की आवाजाही करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रही। आखिरकार चार बजे के करीब क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाने के बाद पंप से पानी की निकासी की जाने लगी। इस घटना में यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा, मगर सैकड़ों वाहनों को जाम से गुजरना पड़ा।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश के कारण आजादपुर अंडरपास में पानी का स्तर बढ़ने लगा। लबालब पानी होने की वजह से रूट नंबर-173 की क्लस्टर बस अंडरपास पर ही खराब होकर फंस गई। इस कारण रास्ते से वाहनों को गुजरना मुश्किल हो गया। 

Heavy rain in Delhi for second day in monsoon bus submerged in underpass kejriwal government claims exposed
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

बढ़ते जलस्तर के कारण हालात और भी खराब हो गए और पीछे भी काफी दूर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिन्हें इस घटना की पहले जानकारी मिल गई उन्होंने रास्ता बदल लिया। फंसी हुई बस को निकालने के बाद वाहनों की आवाजाही फिर सामान्य हुई।

Heavy rain in Delhi for second day in monsoon bus submerged in underpass kejriwal government claims exposed
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

क्रेन पहुंचने के बाद सामान्य हुई आवाजाही
क्लस्टर बस करीब 1.30 बजे अंडरपास के पास फंस गई। काफी कोशिशों के बाद भी जब बस को बाहर नहीं निकाला जा सका तो क्रेन को बुलाया गया। आखिरकार चार बजे के करीब क्रेन से बस को बाहर निकाला गया अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। फंसी हुई बस को निकालने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain in Delhi for second day in monsoon bus submerged in underpass kejriwal government claims exposed
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

छोटे वाहनों की बढ़ीं मुश्किलें, हुई देरी
बस के डूबने के बाद लबालब पानी से छोटे वाहनों को गुजरना मुश्किल हो गया। जाम होने की वजह से वाहनों को पीछे या आगे बढ़ना भी मुश्किल हो गया। भारी जाम के कारण अंडरपास से करीब ढाई घंटे तक आवाजाही ठप रही, जिससे कई किलोमीटश्र तक यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे की देरी हुई।

विज्ञापन
Heavy rain in Delhi for second day in monsoon bus submerged in underpass kejriwal government claims exposed
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि मानसून की पहली बारिश ने दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। दिल्ली में हुई बारिश ने साफ कर दिया है कि दिल्ली सरकार ने मानसून से निपटने के लिए समुचित प्रबंध नहीं किए और आलम ये है कि जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed