फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोकुलपुरी अग्निकांड: खौफनाक था आग का मंजूर, फट रहे थे गैस सिलिंडर, चारों ओर मची थी चीख-पुकार....गवाह हैं तस्वीरें

Sun, 13 Mar 2022 03:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 03:36 AM IST
विज्ञापन
gokulpuri fire news in hindi pictures of the incident
gokulpuri fire accident - फोटो : अमर उजाला

गोकुलपुर गांव की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात आग लगी तो चारों ओर चीख-पुकार मच गई। चिल्लाते हुए लोग इधर-उधर भागने लगे। देर रात हुए हादसे के समय झुग्गियों में ज्यादातर लोग सोए हुए थे। अचानक हुए शोर-शराबे से उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। 

gokulpuri fire news in hindi pictures of the incident
gokulpuri fire accident - फोटो : अमर उजाला

झुग्गियों में आग फैल गई थी। महिलाओं ने जैसे-तैसे सो रहे अपने बच्चों को उठाया। झुग्गियों के बीच बने संकरे रास्तों से वह अपने बच्चों को लेकर किसी तरह बाहर की ओर निकलीं। इस बीच बाहर मौजूद लोगों ने झुग्गियों में मौजूद पानी डालकर आग पर काबू पाने का असफल प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। 

gokulpuri fire news in hindi pictures of the incident
gokulpuri fire accident - फोटो : अमर उजाला

लोगों को अपना सामान भी निकालने का समय नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि करीब 15 से 20 मिनट लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन ज्यादातर झुग्गियों में रखे ज्वलनशील पदार्थ ने लोगों की मंशा को कामयाब नहीं होने दिया और आग हावी होती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
gokulpuri fire news in hindi pictures of the incident
gokulpuri fire accident - फोटो : अमर उजाला

वहां रहने वाले सुनील ने बताया कि यहां मेट्रो पिलर नंबर-12 के पास अमरपाल और मोनू पंडित नामक शख्स के दो प्लॉट हैं। इन प्लॉटों पर अमरपाल और मोनू झुग्गियां बसवाई हुई हैं। यहां रहने वाले गरीब लोगों से किराए के बदले 1200 से 1500 रुपये हर झुग्गी से वसूला जाता है। किराए के बदले यहां पर बिजली भी उपलब्ध कराई जाती है। 

विज्ञापन
gokulpuri fire news in hindi pictures of the incident
गोकलपुरी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार रात करीब 12.30 से 12.40 के बीच अचानक रज्जन की झुग्गी के पास रवि की झुग्गी में पीछे की ओर आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का कहना है कि बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट के कारण पहले वहां आग लगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग ने दोनों प्लॉट में बसी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। मरने वाले दोनों परिवारों की झुग्गियां रवि की झुग्गी के बराबर और सामने वाली बताई जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed