फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सर्वे संतु निरामयाः' के संदेश के साथ दिल्ली पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन, राजीव गांधी अस्पताल से 89 केंद्रों पर जाएंगे टीके

Tue, 12 Jan 2021 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Jan 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
First consignment of covid vaccine covishield arrive at delhi airport taken to rajiv gandhi super speciality hospital and karnal centre
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस महामारी ने साल 2020 को अपनी चपेट में लेकर रखा और दुनियाभर के लोग इसकी दवा या वैक्सीन का इंतजार करते रहे। सभी देशों ने कहा जब तक वैक्सीन नहीं तब तक मास्क ही सही। हालांकि 2021 की शुरुआत होते ही कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरे विश्व से अच्छी खबरें आने लगी हैं। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देश हैं जहां टीकाकरण शुरू भी हो चुका है। भारत में भी 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा, इससे पहले आज (12 जनवरी) सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप दिल्ली पहुंची है। अपने साथ यह एक खास संदेश लेकर पहुंची है। आगे पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें....

First consignment of covid vaccine covishield arrive at delhi airport taken to rajiv gandhi super speciality hospital and karnal centre
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है। मंगलवार तड़के विशेष विमान के जरिए वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई जो करीब दस बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इसके बाद यहां से एक खेप दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एक खेप करनाल के लिए रवाना हुई।

First consignment of covid vaccine covishield arrive at delhi airport taken to rajiv gandhi super speciality hospital and karnal centre
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन की 2.64 लाख डोज राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज में रखी गई है। यहां वैक्सीन कुल 22 बॉक्स में रखी गई है। हर बॉक्स में 1200 शीशियां हैं और हर शीशी में 10 डोज होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
First consignment of covid vaccine covishield arrive at delhi airport taken to rajiv gandhi super speciality hospital and karnal centre
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची दिल्ली, डिब्बों पर सर्वे संतु निरामयाः का संदेश अंकित है - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से वैक्सीन 89 अस्पतालों पर पहुंचाया जाएगा। सभी 11 जिलों के केंद्रों पर बुधवार रात तक वैक्सीन पहुंच जाएगी। बूथ पर मौजूद रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सभी जानकारी दी गई। वैक्सीन के बॉक्स पर सर्वे संतु निरामयाः का संदेश लिखा है जो कहता है कि सभी निरोगी हों।

विज्ञापन
First consignment of covid vaccine covishield arrive at delhi airport taken to rajiv gandhi super speciality hospital and karnal centre
कोरोना वैक्सीन कुछ ऐसे पहुंचेगी उत्पादक से आम लोगों तक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का सबसे बड़ा टीकाकरण केंद्र एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया है। अस्पताल में तीन बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री केजरीवाल टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहले से लगाए गए डीप फ्रीजर में वैक्सीन रख दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed