फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियर की करतूत: कैमरों का एक्सेस मोबाइल में लेकर दंपती के अंतरंग वीडियो बनाता था आरोपी, फिर करता था घिनौना काम

Thu, 24 Jun 2021 09:09 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jun 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
engineer make objectionable videos of husband wife by taking access to CCTV cameras in mobile
फाइल फोटो
दक्षिण दिल्ली में रहने वाली एक दंपती को सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराना भारी पड़ गया। ठीक करने के बहाने इंजीनियर ने सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया। इसके बाद वह अपने मोबाइल से दंपती के अंतरंग संबंधों की वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। उसने 100 से ज्यादा वीडियो बना ली थीं। इसके बाद आरोपी दंपती को ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठने लगा। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दंपती की शिकायत पर आरोपी इंजीनियर राशिद को बैंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। इसके मोबाइल से दंपती की अंतरंग संबंधों की 80 से ज्यादा वीडियो बरामद की गई हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर तो नहीं डाली है। साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पति-पत्नी

दक्षिण दिल्ली में रहते हैं। पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। पति बड़े कानूनी सलाहकार हैं, जबकि पत्नी बहुराष्ट्रीय कंपनी में बड़े पद पर काम करती हैं। उनके एक बेटी है, बेटी की देखभाल के लिए नौकरानी रखी हुई है।
 
engineer make objectionable videos of husband wife by taking access to CCTV cameras in mobile
फाइल फोटो
इस कारण उन्होंने बैडरूम समेत घर में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। कुछ महीने पहले उनके सीसीटीवी खराब हो गए थे। उन्होंने कंपनी से इंजीनियर राशिद (30) को बुलाया। राशिद ने सीसीटीवी कैमरे ठीक करने के बहाने सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया।
 
engineer make objectionable videos of husband wife by taking access to CCTV cameras in mobile
फाइल फोटो
इसके बाद राशिद पति-पत्नी की अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाने लगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राशिद ने पिछले महीने दंपती को ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिए। उसने पहली किस्त के रूप में तीन लाख रुपये मांगे। वह दंपती को धमकी देता था कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए तो वह उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
engineer make objectionable videos of husband wife by taking access to CCTV cameras in mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
शुरू में तो दंपती ने कुछ पैसे दे दिए थे। जब उसकी डिमांड ज्यादा बढ़ने लगी तो दंपती ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की। साइबर सेल में मामला दर्ज कर डीसीपी अन्येश रॉय की देखरेख में एसीपी आदित्य गौतम व इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश यादव की टीम ने जांच शुरू की।
 
विज्ञापन
engineer make objectionable videos of husband wife by taking access to CCTV cameras in mobile
सीसीटीवी
इस टीम ने आरोपी को बैंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से आजमगढ़, यूपी का रहने वाला राशिद वर्ष 2019 में दिल्ली में कंपनी में काम करता था। तभी वह दंपती के घर सीसीटीवी ठीक करने गया था। बाद में वह एक कंपनी में नौकरी करने बैंगलुरू चला गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed