फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   jamia administration final notice protesting students vacate ghalib lawn

जामिया प्रशासन सख्त: प्रदर्शनकारी छात्रों को तुरंत कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 26 Oct 2026 09:52 PM IST
विकास कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 09:52 PM IST
सार

नोटिस में छात्रों को चेतावनी दी गई है कि वे बिना किसी देरी के इस इमारत और गालिब लॉन स्थित धरना स्थल को तुरंत खाली कर दें और अपने साथियों के साथ कैंपस छोड़ दें।

विज्ञापन
jamia administration final notice protesting students vacate ghalib lawn
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, प्रशासन ने दी कार्रवाई की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को तुरंत गुलिस्तान-ए-गालिब बिल्डिंग और गालिब लॉन खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

शैक्षणिक कार्यों में बाधा
प्रशासन द्वारा एक छात्र को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि गुलिस्तान-ए-गालिब बिल्डिंग में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग स्थित हैं, और वहां छात्रों की उपस्थिति अवैध है और विभागों के सुचारू कामकाज में बाधा उत्पन्न कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत खाली करने का निर्देश
नोटिस में छात्रों को चेतावनी दी गई है कि वे बिना किसी देरी के इस इमारत और गालिब लॉन स्थित धरना स्थल को तुरंत खाली कर दें और अपने साथियों के साथ कैंपस छोड़ दें।
 
विज्ञापन

अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
प्रशासन ने साफ किया है कि यदि निर्धारित परिसरों को तुरंत नहीं खाली किया गया, तो संबंधित छात्रों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed