फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी के 'सितम' के साथ कोहरे का 'कहर', हवा भी जहरीली, जानें आज का AQI

Mon, 19 Dec 2022 09:24 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Dec 2022 09:24 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। राजधानी समेत आसपास के कई इलाकों को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया है। बढ़ती ठंड और कोहरे के साथ ही राजधानी दिल्ली की हवा भी दमघोंटू बनी हुई है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Fog in Delhi Winter Temperature in Delhi Air is Also Poisonous
दिल्ली में छाया घना कोहरा - फोटो : ani

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। राजधानी समेत आसपास के कई इलाकों को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया है। बढ़ती ठंड और कोहरे के साथ ही राजधानी दिल्ली की हवा भी दमघोंटू बनी हुई है। दिल्ली- एनसीआर की हवा की सेहत लगातार खराब होती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज (सोमवार), 19 दिसंबर की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाके भी कोहरे की चादर से लिपटे दिखे।


 
 

Delhi NCR Weather Forecast Fog in Delhi Winter Temperature in Delhi Air is Also Poisonous
दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब - फोटो : ANI

तापमान में गिरावट के साथ ही बढ़ते प्रदूषण ने दम घोंटना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। तस्वीरें दिल्ली हवाई अड्डे के पास से हैं। तापमान में गिरावट के साथ मौसम प्रदूषण को कम करने के प्रति अनुकूल नहीं है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। 
 

Delhi NCR Weather Forecast Fog in Delhi Winter Temperature in Delhi Air is Also Poisonous
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बढ़ेगी। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। साथ ही ठिठुरन भी बढ़ेगी। दिल्ली में 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Fog in Delhi Winter Temperature in Delhi Air is Also Poisonous
तापमान में कमी के साथ ही कोहरे का सिलसिला शुरू - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कमी के साथ ही कोहरे का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि दिन में कुछ गर्मी बढ़ जाती है क्योंकि मौसम साफ है, हवा चल रही है और सूरज निकल रहा है लेकिन सुबह और शाम सर्दी का सितम दिखने लगा है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Fog in Delhi Winter Temperature in Delhi Air is Also Poisonous
दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही सांसों का संकट - फोटो : ANI

कल भी सुबह में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर भी बढ़ रहा है। शीतलहर के चलते उत्तर भारत के राज्यों में तीन से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट नजर आने की संभावना है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाया है। इस कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed