फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली : एनकाउंटर में शामिल होने वाली पहली महिला इंस्पेक्टर बनीं एसआई प्रियंका शर्मा, जैकेट पर लगीं कई गोलियां

Thu, 25 Mar 2021 04:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Mar 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi si priyanka sharma became first woman cop to be part of encounter arrest of criminals
एसआई प्रियंका शर्मा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गुरुवार तड़के एक एनकाउंटर हुआ जिसमें सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा भी शामिल रहीं। इसके साथ ही वह ऐसी पहली इंस्पेक्टर बन गई हैं जो किसी मुठभेड़ में शामिल हुईं और बदमाशों को पकड़ा भी। यही नहीं उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोलियां भी लगीं। अगर वह जैकेट न होती शायद एसआई प्रियंका बुरी तरह घायल हो जातीं। पढ़ें उनकी बहादुरी के बारे में...

Delhi si priyanka sharma became first woman cop to be part of encounter arrest of criminals
encounter pragati maidan - फोटो : एएनआई

एसआई प्रियंका रोहतक की मूल निवासी हैं और दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई सब रोहतक से हुई है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हुए हैं। मुठभेड़ प्रगति मैदान के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के सिर पर चार लाख और दूसरे के सिर पर दो लाख का इनाम था। 

Delhi si priyanka sharma became first woman cop to be part of encounter arrest of criminals
एसआई प्रियंका शर्मा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 4:50 बजे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान अपराधियों ने एसीपी पंकज और एसआई प्रियंका के बुलेट-प्रूफ जैकेट पर गोलियां चला दीं। इस पर पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। घायल अपराधियों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वो हत्या और डकैती के मामले में वांछित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi si priyanka sharma became first woman cop to be part of encounter arrest of criminals
encounter pragati maidan - फोटो : एएनआई

पुलिस को आज तड़के सूचना मिली थी कि गैंगस्टर रोहित चौधरी अपने साथियों के साथ नीले रंग की ग्लैंजा कार में भैरव मार्ग पर है। इस सूचना के आधार पर उसके लिए पुलिस ने भैरव मार्ग के आस पास पुलिस ने जाल बिछा दिया। करीब 4.50 बजे पुलिस ने नीली कार को भैरव मार्ग की पार्किंग की ओर आते देखा।

विज्ञापन
Delhi si priyanka sharma became first woman cop to be part of encounter arrest of criminals
encounter pragati maidan - फोटो : एएनआई

कार रोकने के लिए बैरिकेड लगाया गया था लेकिन चालक बैरिकेड तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया और उसमें से पुलिस पर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने बचाव में फायर किया। इसी बीच एसीपी पंकज के बुलेट प्रूफ जैकेट में एक गोली लगी तो दूसरी गोली एसआई प्रियंका के जैकेट में लगी। वहीं पुलिस की गोली से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed