{"_id":"61c542b2553c73283d39adeb","slug":"delhi-doctors-strike-continue-patients-trapped-between-government-and-doctors-all-affected-till-investigation-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उखड़ रहीं सांसें...गिड़गिड़ा रहे तीमारदार: डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, नहीं मिल रहा उपचार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़ रहीं सांसें...गिड़गिड़ा रहे तीमारदार: डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, नहीं मिल रहा उपचार, देखें तस्वीरें
Fri, 24 Dec 2021 09:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi Doctors strike
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल अब मरीजों के लिए आफत बन चुकी है। मरीजों को न ओपीडी में इलाज मिल रहा है और न ही इमरजेंसी में कोई देखभाल करने वाला है। दरअसल नीट पीजी काउंसलिंग को जल्द से जल्द कराने के लिए बीते सप्ताह शुक्रवार से रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सरकार और डॉक्टरों के बीच मरीज फंस गए हैं। न जांच हो रही हैं, ना ही इलाज मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के विभांशु को रक्त कैंसर है। उनके शरीर में हर सप्ताह प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती है। बृहस्पतिवार को अपने गांव से दिल्ली पहुंचे 18 वर्षीय मरीज के भाई अभिषेक ने बताया कि वे दो दिन तक अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं उन्हें इलाज नहीं मिला। न किसी अस्पताल में प्लेटलेट्स इत्यादि चढ़ाई गई। आखिर में दिल्ली एम्स की इमरजेंसी में करीब चार घंटे इंतजार के बाद जब नंबर आया तो पता चला कि मरीज की हालत ही गंभीर हो चुकी है। आनन फानन यहां डॉक्टरों ने मरीज की जान तो बचा ली लेकिन अब डॉक्टर उनसे कहीं और ले जाने के लिए कह रहे हैं।
Delhi Doctors strike
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक का कहना है कि वे कई बार अपने मरीज को लेकर डॉक्टरों से अपील कर चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं। अभिषेक और विभांशु की तरह हजारों मरीज इन दिनों दिल्ली के अस्पतालों में चक्कर लगा रहे हैं। बीते आठ दिन से रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिसकी वजह से इन मरीजों को उपचार तक नहीं मिल पा रहा है।
Delhi Doctors strike
- फोटो : अमर उजाला
मरीजों का कहना है कि न ओपीडी और न ही इमरजेंसी में डॉक्टर मिल रहे हैं। एम्स, सफदरजंग अस्पताल में कुछ डॉक्टर हैं लेकिन वह सिर्फ कुछ घंटे ही इलाज करते हैं और उसके बाद घर जाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors Strike In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल डॉक्टरों का यह विरोध पिछले कई दिनों से इसलिए चल रहा है क्योंकि इस साल नीट पीजी काउंसलिंग में देरी हुई है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट से सुनवाई की अगली तारीख छह जनवरी की मिली है। अब डॉक्टरों का कहना है कि सरकार को यह सुनवाई जल्द से जल्द कराने की अपील करनी चाहिए।
विज्ञापन
Doctors Strike In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस मामले में अपील की जा चुकी है। कई बार प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से बातचीत भी हुई है लेकिन कानूनी प्रक्रिया का एक दायरा है जिसका पालन सभी को करना है। बहरहाल सरकार और डॉक्टरों के बीच मरीजों की स्थिति काफी गंभीर हो रही है। अस्पतालों में जांच से लेकर इलाज तक के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।