देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में अचानक फायरिंग होने लगी, फायरिंग की घटना होते ही सनसनी फैल गई। दरअसल, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पेशी पर आया था, इसी दौरान वकील बनकर आए दो बदमाशों ने गोगी पर हमला कर दिया। गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बदमाश शामिल हैं। यह घटना कोर्ट रूम नंबर 207 में हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार कोर्ट रूप में 35 से 40 राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया है। गोलीबारी के दौरान कोर्ट में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलियों की आवाज के बीच लोग चीखने चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा था। शूटआउट में एक महिला वकील भी घायल हुई है। घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर टिल्लू गैंग के थे।
रोहिणी कोर्ट में फायरिंग: जमीन पर बिखरा खून और चीखते-चिल्लाते लोग, दिल दहला देंगी ये खौफनाक तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Sep 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन