{"_id":"614815658ebc3e83aa1644ba","slug":"pakistan-terror-module-terrorist-humaid-was-in-touch-with-pakistan-intelligence-agency-isi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मास्टरमाइंड: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था ओसामा का चाचा, कबूलनामा सुन पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टरमाइंड: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था ओसामा का चाचा, कबूलनामा सुन पुलिस भी हैरान
Mon, 20 Sep 2021 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
pak terror module
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी ओसामा का चाचा हुमैद उर रहमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में था। उसने ही अपने भतीजे ओसामा और जीशान को पाकिस्तान के कराची में आतंकी ट्रेनिंग दिलाने के लिए पाकिस्तान भेजने में मदद की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात कबूल की है। दिल्ली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 29 सितंबर तक के लिए रिमांड पर लिया है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र एटीएस ने जाकिर हुसैन शेख (45) से पूछताछ के बाद एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले हुमैद उर रहमान को शनिवार को दिल्ली लाया गया। उसे शुक्रवार को प्रयागराज के करेली थाने में गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े छह आतंकियों के मॉड्यूल में से पाकिस्तान प्रशिक्षित ओसामा का चाचा है। आईएसआई ने दाऊद इब्राहीम की डी कंपनी के साथ गठजोड़ कर उसे भारत के विभिन्न शहरों में सीरियल ब्लास्ट के लिए आईईडी पहुंचाने का जिम्मा दिया था।
ओसामा
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, जाकिर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस को पता लगा है कि जाकिर शेख पड़ोसी देश के किसी एंटनी नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस जाकिर हुसैन शेख को जल्द ही दिल्ली लाएगी और अन्य आतंकियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
प्रयागराज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के बाद एटीएस ने शाहरुख को छोड़ा
आतंकी मॉड्यूल मामले में एक दिन पहले खुद को पुलिस के हवाले करने वाले शाहरुख अदर खान से घंटों पूछताछ चली। एटीएस अफसर उससे हुमैद व जीशान के बारे में पूछताछ करते रहे। पोल्ट्री फार्म में विस्फोटक रखने के दौरान क्या-क्या हुआ, इसकी भी जानकारी ली।
आतंकी मॉड्यूल मामले में एक दिन पहले खुद को पुलिस के हवाले करने वाले शाहरुख अदर खान से घंटों पूछताछ चली। एटीएस अफसर उससे हुमैद व जीशान के बारे में पूछताछ करते रहे। पोल्ट्री फार्म में विस्फोटक रखने के दौरान क्या-क्या हुआ, इसकी भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी पूछताछ के बाद भी फिलहाल मामले से उसका कोई लिंक सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि उसे क्लीन चिट दे दी गई है, इस बारे में अभी एटीएस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
प्रयागराज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शाहरुख ने एक दिन पहले खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। 14 सितंबर को पोल्ट्री फार्म से विस्फोटक बरामद होने के बाद से ही वह गायब चल रहा था। पुलिस को खुद को सौंपने से एक दिन पहले ही उसने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया था। कोतवाली से हिरासत में लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। शाम तक पूछताछ के बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। देर रात फिर एटीएस उसे लेकर पुलिस लाइन पहुंची।