फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीम हटा और इमारत गिरी: दो दुकानों को एक करने के लिए बनाया जा रहा था हॉल; दिल्ली के पीजी हादसे पर नया खुलासा

Wed, 09 Sep 2026 11:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 09 Sep 2026 11:54 AM IST
सार

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए पीजी हादसे की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बेसमेंट में पानी के रिसाव की समस्या दूर करने के लिए मरम्मत चल रही थी। इसके अलावा हॉल बनाने के लिए दो दुकानों को एक किया जा रहा था। जैसे ही बीम हटाया तो हॉस्टल की इमारत ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन
Delhi PG Building Collapse Removing Beam to Merge Two Shops Into Hall Led to Tragedy
Delhi PG Building Collapse - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश की राजधानी दिल्ली में पांच मंजिला इमारत कैसे गिरी, इसकी वजह सामने आ गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि इमारत में भूतल पर बनी दो दुकानों को एक करके हॉल बनाने का काम चल रहा था। जैसे ही बीमा को निकाला गया, इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत हादसे में छात्रों समेत सात लोगों की मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने मामले में अब तक इमारत मालिक, पीजी संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है। 


सत्य निकेतन स्थित पीजी इमारत के बेसमेंट में पानी के रिसाव (सीपेज) की पुरानी समस्या थी। इसके अलावा भूतल पर बनी दो दुकानों को एक करने के लिए हॉल बनाया जा रहा था। भूतल को किसी कैमिस्ट को किराये पर दे दिया गया था। दो दुकानों को एक करने के प्रयास में बीच का बीम हटा दिया गया जिस कारण इमारत जमींदोज हो गई। हालांकि इमारत के बेसमेंट को भर दिया गया था। दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने दिल्ली सरकार व अन्य एजेंसियों को इलाके में स्थित इमारतों का तत्काल प्रभाव से सुरक्षा ऑडिट करने के लिए पत्र लिखा है।
Delhi PG Building Collapse Removing Beam to Merge Two Shops Into Hall Led to Tragedy
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अब उस ठेकेदार की तलाश कर रही है जो बेसमेंट में रिसाव की समस्या दूर करने के लिए मरम्मत का काम करा रहा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनमें यह काम कराया जा रहा था, और क्या इसके कारण कोई ढांचागत बदलाव हुआ जिससे भवन ढह गया।
 
Delhi PG Building Collapse Removing Beam to Merge Two Shops Into Hall Led to Tragedy
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
सत्य निकेतन में दशकों पुरानी यह इमारत लगभग 55 वर्ग मीटर में फैली थी और इसमें एक बेसमेंट तथा भूतल और चार ऊपरी मंजिलें थीं। बताया जाता रहा है कि प्रत्येक मंजिल पर दो कमरे थे और हर कमरे में दो बिस्तर थे। इस संरचना में खंभे और बीम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi PG Building Collapse Removing Beam to Merge Two Shops Into Hall Led to Tragedy
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेवा से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार कर लिया है। शुरू में हरिराम को संपत्ति का मालिक माना जा रहा था, लेकिन पुलिस ने कहा कि दस्तावेज से पता चला है कि इमारत की मालकिन उर्मिला हैं, जबकि हरिराम और महेश कथित तौर पर पीजी का प्रबंधन संभालते थे।
 
विज्ञापन
Delhi PG Building Collapse Removing Beam to Merge Two Shops Into Hall Led to Tragedy
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल डेज को लीज पर दिया हुआ था
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में और महेश को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। जांच के दौरान महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता की ओर से बिल्डिंग के रखरखाव का काम देखता था। उन्होंने अगस्त 2025 में यह बिल्डिंग पीजी ऑपरेटर हॉस्टल डेज़ को लीज पर दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed