Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीसीटीवी में क्रूरता: बाल पकड़ घसीटा, बर्बरता से पीटा, फिर काटा गला; बहन के देवर ने चेंजिंग रूम में इसलिए मारा

Mon, 16 Nov 2026 10:09 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Nov 2026 10:09 AM IST
सार

दिल्ली के सुदामापुरी में 19 वर्षीय शबनम की हत्या बहन के देवर ने की। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसकी बहन के देवर सूरज ने दुकान के ट्रायल रूम में शबनम की हत्या की थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कथित तौर पर शबनम को थप्पड़ मारते और बाल पकड़कर ट्रायल रूम की ओर घसीटते दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Delhi Murder: 19-Year-Old Woman Killed by Sister's Brother-in-Law Inside Showroom Changing Room
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नई दिल्ली के मोती नगर में कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 19 वर्षीय शबनम की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बहन के देवर सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का आरोप है कि शादी से इन्कार करने पर सूरज ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 


इस बीच, शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में सूरज की बर्बरता सामने आई है। सीसीटीवी में सूरज बड़ी बेहरमी से शबनम को पीटता दिखाई दे रहा है। शनिवार रात हुई वारदात में वह दर्द से चीखती रही, बचने के लिए जमीन पर बैठ गई और खुद को बचाने की कोशिश करती रही, पर सूरज नहीं रुका। 
Trending Videos
Delhi Murder: 19-Year-Old Woman Killed by Sister's Brother-in-Law Inside Showroom Changing Room
शबनम की मां संगीता देवी - फोटो : वीडियो ग्रैब
बाल पकड़कर घसीटते हुए चेंजिंग रूम तक ले गया। फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया और फरार हो गया। रात नौ बजे शोरूम बंद करने के दौरान कर्मचारी चेंजिंग रूम की जांच करने पहुंचे, तो शबनम खून से लथपथ पड़ी थी। गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Delhi Murder: 19-Year-Old Woman Killed by Sister's Brother-in-Law Inside Showroom Changing Room
शबनम की मौसी - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिल्ली से भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से बाहर भागने की फिराक में था। तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से उसे पटेल नगर से दबोचा गया। उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनके बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से संबंधों में खटास आ गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Murder: 19-Year-Old Woman Killed by Sister's Brother-in-Law Inside Showroom Changing Room
शबनम की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

बहन का देवर है सूरज, शादी से इन्कार करने पर मार डाला... पिछले साल बुरी तरह की थी पिटाई

शबनम के परिवार में माता-पिता, तीन भाई और तीन बहनें हैं। शबनम की दो बड़ी बहनों काजल और पूनम की शादी सूरज के भाइयों से हुई है। मां संगीता देवी ने बताया कि शबनम ने उन्हें बताया था कि सूरज ने उससे शादी नहीं करने पर उसे या उसके भाई को मारने की धमकी दी है।

 
विज्ञापन
Delhi Murder: 19-Year-Old Woman Killed by Sister's Brother-in-Law Inside Showroom Changing Room
पड़ोसी - फोटो : वीडियो ग्रैब
भाई अर्जुन ने बताया कि पिछले साल सूरज ने शबनम की बुरी तरह पिटाई की थी, जिससे उसकी एक आंख काली पड़ गई थी। चेहरे से खून निकल रहा था। मोती नगर थाने में केस भी किया था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो सूरज के परिवार ने दोनों बहनों से मारपीट शुरू कर दी। तब पांच महीने पहले यह शिकायत वापस ले ली गई थी। मामले में पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed