राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को दो सप्ताह पूरे हो चुके है। 14 दिनों में ही पौने 2 लाख बुजुर्ग वैक्सीन लगवा चुके हैं। यह इस दौरान हुए कुल टीकाकरण का 75 फीसदी है। दिल्ली में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 साल से ज्यादा के पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले दिन करीब 5 हजार बुजुर्ग लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, उसके बाद से यह आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। खास बात यह है की इस दौरान दुष्प्रभाव के महज 16 मामले आए हैं।
दिल्ली: टीकाकरण के दूसरे चरण में हर दिन बन रहा है रिकॉर्ड, दो सप्ताह में पौने 2 लाख बुजुर्गों ने लगवाई वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दूसरे चरण के टीकाकरण में अबतक 178,719 बुजुर्ग (60 साल से अधिक उम्र वाले) वैक्सीन लगवा चुके हैं। यह कुल वैक्सीनेशन का 75 फीसदी है। हर दिन वैक्सीन लेने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए कई अस्पतालों में 1 से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। इसके साथ ही लोकनायक और बीएलके अस्पताल में 24 घंटे वैक्सीन लगाई जा रही है।
विभाग के मुताबिक, अब तक करीब 7 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इस लिहाज से देखे तो 3.5 फीसद आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए आने वाले दिनों में स्वास्थ व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। कोविड टास्क फोर्स की सदस्य डॉक्टर सुनीला गर्ग ने बताया कि दिल्ली में टीकाकरण अभियान को 2 महीने पूरे होने वाले हैं।
शुरू में लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति थोड़ी झिझक थी, लेकिन समय के साथ यह कम होती गयी। इसका कारण यह है कि वैक्सीन के दुष्प्रभाव के कोई गंभीर मामले नहीं आए हैं। इसी के चलते अब लोग बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवा रहे हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण होगा।
इस तरह पौने दो लाख से अधिक बुजुर्गों को लगा टीका
तारीख- इतने बुजुर्गों को टीका लगा
1मार्च- 5176
2- 10213
3-13794
4-14328
5-14874
6-17288
8- 20,123
9- 17,368
10-15774
11-14838
12-14668
13-20,275
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।