फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद मौत मामले में नया मोड़: मोबाइल कॉल लॉग से खुलासा, मौत से पहले पत्नी के अलावा इस शख्स से की थी बात

Fri, 19 Mar 2021 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Mar 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
BJP MP ram swaroop sharma death case New twist in MP death case, police confiscated both mobiles
सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : एएनआई/अमर उजाला
नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस शुरूआती जांच के बाद हिमाचल प्रदेश के मांडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा (63) की मौत को खुदकुशी मान रही है। इस कारण नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत स्वभावित मौत(खुदकुशी) की कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के दोनों मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस को बृहस्पतिवार शाम तक ये पता नहीं लगा था कि सांसद रामस्वरूप शर्मा ने क्यों खुदकुशी की है। 
BJP MP ram swaroop sharma death case New twist in MP death case, police confiscated both mobiles
राम स्वरूप शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद के दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल मंगवाई जा रही है, ताकि ये पता लग सके कि सांसद ने किस-किस से बात की और उनके पास किन-किन लोगों के फोन आए। मामला सांसद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने का है ऐसे में नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से अनुमति मांगी है। 
 
BJP MP ram swaroop sharma death case New twist in MP death case, police confiscated both mobiles
सांसद का शव ले जाते पुलिसवाले - फोटो : एएनआई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सांसद के मोबाइल के कॉल लॉग को देखने से पता लग रहा है कि वह मोबाइल का बहुत कम इस्तेमाल करते थे। कई बार तो उन्होंने एक दिन में सिर्फ दो ही फोन किए हैं। उन्होंने आखिरी बार पत्नी चंपा शर्मा से बात की थी। उनके मोबाइल में पत्नी का नंबर होम के नाम से सेव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP ram swaroop sharma death case New twist in MP death case, police confiscated both mobiles
भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा - फोटो : amar ujala
कॉल डिटेल से पुलिस ये देखना चहाती है कि उनके मोबाइल से व्हाट्सएप व मैसेज आदि डिलीट तो नहीं किए गए। वह व्हाट्सएप भी बहुत कम इस्तेमाल करते थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के विसरा को सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनके विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। आरएमएल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया है। मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों ने भी पोस्टमार्टम के बाद अनौपचारिक रूप से खुदकुशी की ओर इशारा किया है। 
विज्ञापन
BJP MP ram swaroop sharma death case New twist in MP death case, police confiscated both mobiles
राम स्वरूप शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
किसी नेता का कोई फोन नहीं आया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सांसद रामस्वरूप के दोनों मोबाइल की कॉल लॉग को देखा गया है। कॉल लोग को देखने से पता लग रहा है कि किसी नेता या ब्यूरोक्रेट ने उनको न तो फोन किया और न ही सांसद ने फोन किया। सांसद के पास एक फोन मांडी से आया था। ये किसी कार्यकर्ता ने किया है और मंदिर निर्माण को लेकर बात की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed