{"_id":"5bc481f6bdec2269c544ab07","slug":"youth-congress-members-protest-against-mj-akbar-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के घर के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, लगा है #MeToo का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के घर के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, लगा है #MeToo का आरोप
Mon, 15 Oct 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
protest against MJ Akbar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीटू अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रिया रमानी जिन्होंने इनपर आरोप लगाया है। इस आरोप के चलते कांग्रेस इनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि रविवार को उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
2 of 5
protest against MJ Akbar
गौरतलब है कि अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं। साल 2017 में भी एक महिला पत्रकार ने बताया था कि उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट कर बताया कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं।
3 of 5
protest against MJ Akbar
हार्वे विन्सिटन ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा गया है कि अकबर ने होटल के एक कमरे में उनका इंटरव्यू लिया था। साथ ही उन्होंने शराब भी ऑफर की। अकबर ने महिला पत्रकार को बिस्तर पर उनके पास बैठने को भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
protest against MJ Akbar
महिला का कहना है कि वह अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं। महिला ने लिखा है कि कई युवा महिलाएं उनकी गलत हरकतों की भुक्तभोगी हैं। लेख के प्रकाशन के समय आरोपी का नाम नहीं दिया गया था। अब बताया गया कि वे एमजे अकबर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
protest against MJ Akbar
प्रिया रमानी नाम की महिला ने ट्वीट में इस आरोप को प्रमाणित करते हुए कहा है कि वह भी उनकी गलत हरकत की शिकार हुईं। उसके साथ मुंबई के एक होटल में आपत्तिजनक हरकत की गई। वहीं शुमा राहा नाम की महिला ने ट्वीट में कहा, उसके साथ 1995 में ताज बंगाल होटल, कोलकाता में एमजे अकबर ने गलत हरकती की। उनकी गलत हरकत के विरोध में उसने नौकरी करने से इंकार कर दिया। इस ट्वीट के बाद कई अन्य महिला पत्रकारों ने भी आरोप का समर्थन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।