यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि वैसे तो कट्टर हिंदू नेता की रही है लेकिन फिलहाल उनके द्वारा 2002 में बनाई गई हिंदू युवा वाहिनी एक मुसलमान की निर्मम हत्या को लेकर चर्चा में है।
लिस ने इस हत्या के शक में हिंदू युवा वाहिनी के चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मालूम हो कि बुलंदशहर के पहासू के सोही गांव में इसी मंगलवार को खेत में काम कर रहे एक मुस्लिम किसान को खेत से खींच कर लाठी-डंडो से बेरहमी से पीटा गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला जिसके बाद पार्टी ने पूरे देश को चौंकाते हुए हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक और गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। उनके बाद से ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है।
योगी के सत्ता में आने के बाद से ही हिंदू युवा वाहिनी लव जेहाद के प्रति फिर से सक्रिय हो गई है। योगी की सेना का मानना है कि एक साजिश के तहत हिंदू महिलाओं और लड़कियों को शादी और लालच देकर इस्लाम में परिवर्तित किया जा रहा है।
बुलंदशहर के पहासू में एक हिंदू लड़की के मुस्लिम युवक के साथ गायब होने की खबर फैलते ही युवा वाहिनी ने इस मामले को लव-जेहाद करार दे दिया और दल-बल के साथ पहासू के सोहा गांव पहुंच गए।