इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें
कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों का काम करती है। बात अगर पूरे साल को तस्वीरों में समेटने की हो तो कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिनके बिना 2015 की कहानी बयां करना मुश्किल होगा। इसीलिए हम आपको सालभर की कहानी वर्ष की दस उम्दा तस्वीरों के माध्यम से बयां कर रहे हैं।
इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें
इस साल की सबसे बड़ी घटना किसी को कहेंगे तो वो है आम आदमी पार्टी का 70 में 67 सीटें जीतकर दिल्ली में सरकार बनाना रहा। यह एक ऐसी घटना है जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। इसके बाद दिल्ली के सीएम बने केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर एक ऐसी फोटो शेयर की जो साल की सबसे चर्चित और शेयर्ड फोटो में से एक बन गई। ये फोटो थी चुनाव जीतने के बाद घर जाकर जब केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता को गले लगाया था।
इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें
उसके बाद साल की सबसे चर्चित घटना रही लालू का केजरीवाल को गले लगाना। लालू ने केजरीवाल को गले क्या लगाया उनके विरोधियों को तो जैसे उनके खिलाफ बोलने का लाइसेंस मिल गया। सभी कहने लगे कि केजरीवाल से गले मिला भ्रष्टाचार। उन्हें इसलिए ज्यादा आलोचना का शिकार होना पड़ा क्योंकि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए ही अस्तित्व में आई थी। इसके बाद तो केजरीवाल को इस पर सफाई भी देनी पड़ गई थी कि वो गले नहीं लगना चाहते थे बल्कि लालू ने उन्हें जबरन लगाया था।
इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें
2015 की बात हो और राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह की बात न हो तो साल अधूरा ही रह जाएगा। जिस तरह केजरीवाल की रैली में गजेंद्र ने देखते ही देखते हजारों की भीड़, पुलिस और केजरीवाल व आप के सभी बड़े नेताओं के सामने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वो कोई नहीं भूल सकता। कुछ महीनों की केजरीवाल सरकार को इस घटना के बाद बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और लोगों को तो ये भी लग रहा था इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी काफी बड़ी परेशानी में आ सकती है।
इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं 2015 की ये 10 तस्वीरें
केजरीवाल का विधानसभा चुनाव जीतना साल की सबसे बड़ी घटना है और ये तस्वीर परिणाम आने के बाद की तस्वीरें हैं। ये तस्वीर अगर साल की बेहतरीन तस्वीरों में से हटा दें तो कम से कम भारत के राजनीतिक इतिहास में तो एक अध्याय ही अधूरा रह जाएगा।