फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दरिंदगी: होटल में महिला को बेहोश कर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध

Tue, 11 Oct 2022 07:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Oct 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
Woman group misdeed in Adarsh Nagar area of North West Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके एक जानकार ने मिलने के बहाने उसे इलाके के एक होटल में बुलाया। बाद में धोखे से तीनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के अलावा आरोपियों ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग करवाई।

Woman group misdeed in Adarsh Nagar area of North West Delhi
आदर्श नगर थाना दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। बाद में तीनों आरोपी अजय, नरेश और ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की उम्र 34 से 39 साल के बीच हैं। तीनों ही आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। ताराचंद राजस्थान पुलिस में सिपाही है। 

Woman group misdeed in Adarsh Nagar area of North West Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात को एक होटल से पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। खबर मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची तो वहां 32 वर्षीय महिला मिली। पीड़िता ने बताया कि अजय नामक युवक उसका जानकार है। उसने किसी काम के लिए पीड़िता को मिलने के लिए होटल बुलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman group misdeed in Adarsh Nagar area of North West Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीड़िता का आरोप है कि एक कमरे में आरोपी ने उसे बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद बाकी आरोपी भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
Woman group misdeed in Adarsh Nagar area of North West Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मामला दर्ज कर रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed