फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की आपबीती: पति से तलाक के दौरान करीब आया सीआरपीएफ जवान, शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर बदरंग हुई जिंदगी

Fri, 21 Oct 2022 10:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Oct 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses paramilitary force jawan of misdeed in Delhi s Sangam Vihar area
संगम विहार थाना - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला ने सीआरपीएफ के एक जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दोनों शादीशुदा हैं और दोनों की तलाक की प्रक्रिया अदालत में चल रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सीआरपीएफ जवान से हुई। आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने अब शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Woman accuses paramilitary force jawan of misdeed in Delhi s Sangam Vihar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

30 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती है। गुरुवार को महिला थाने में आकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी अनिल कुमार से हुई थी। उसके एक बेटा भी है। बाद में दंपती के रिश्ते खराब हो गए। दोनों के तलाक लेने का फैसला किया। 

Woman accuses paramilitary force jawan of misdeed in Delhi s Sangam Vihar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उनका मामला अदालत में लंबित है। इस बीच उसकी छोटी बहन के पति योगपाल के माध्यम से उसकी मुलाकात सीआरपीएफ के जवान विजय कुमार से हुई। विजय भी शादीशुदा है और उसका भी अपनी पत्नी से तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman accuses paramilitary force jawan of misdeed in Delhi s Sangam Vihar area
rape demo - फोटो : अमर उजाला

दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और दोनों ने शादी करने के लिए हामी भर ली। विजय कुमार ने शादी का आश्वासन देकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दिल्ली और दिल्ली से बाहर भी शारीरिक संबंध बनाए। अब विजय कुमार उससे शादी करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Woman accuses paramilitary force jawan of misdeed in Delhi s Sangam Vihar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

आरोपी ने उसके फोन नंबर को ब्लॉक कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय कुमार वर्तमान में मंडोली में तैनात हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed