बीते दिनों राजधानी में हुई शैलजा मर्डर केस में रोज कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। जिसे जानकर लोग हैरान हो जा रहे हैं। शैलजा और आरोपी निखिल हांडा की पहली मुलाकात हो या आखिरी, हर कोई इनके बारें में अधिक से अधिक जानना चाहता है। ऐसे में एक बात सोचने वाली है कि आखिर मर्डर करने के लिए आरोपी मेजर निखिल ने बरार स्क्वायर को ही क्यों चुना? आइए अंदर जानते है क्यों..
पुलिस के अनुसार, जिस जगह निखिल ने शैलजा की हत्या की, उससे वह पहले से अच्छी तरह परिचित था। उसके हर रास्ते को वह अच्छे तरीके से जानता था। जांच में ये पता चला कि वह अपनी पटेलनगर वाली गर्लफ्रेंड से अक्सर इसी जगह पर मुलाकात करता था। जिसकी वजह से वह इस इलाके के चप्पे चप्पे से वाकिफ था। शैलजा को भी वह वहीं लेकर गया था। वहां शैलजा के किसी भी कीमत पर उससे शादी के लिए तैयार न होने पर उसने उसका कत्ल कर दिया।
3 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
निखिल के मोबाइल ने खोला राज
मंगलवार को पुलिस निखिल को उसके घर ले गई थी। वहां से उसे एक मोबाइल मिला था। पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से इसका लॉक खोलकर डाटा एक्सप्लोर किया तो निखिल के डेटिंग साइट पर फर्जी प्रोफाइल का खुलासा हुआ। इसी से पता चला कि उसने कई फेसबुक पर कई पेज बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ दूसरे के नाम पर भी हैं।
की-रिंग में डाल रखा था स्विस नाइफ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद निखिल हांडा के पास से एक स्विस नाइफ बरामद हो गया है, जबकि दूसरे के बारे में पता चला है कि वह उसने अपनी कार के की-रिंग में डाल रखा था। यह स्विस नाइफ अब तक नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि इसी से शैलजा का कत्ल किया गया था।
शैलजा की हत्या करने के बाद मेजर निखिल हांडा अपने कैरियर को लेकर काफी चिंतित हो गया था। हत्या करने के बाद तनाव की स्थिति में वह अपनी पत्नी व बच्चे से मिलने आरआर अस्पताल पहुंचा। वहां पत्नी से झगड़ा कर वह घर के लिए निकला।