फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शराब खरीदने जाती हैं लड़कियां तो क्या होता है उनके साथ, जान चौंक सकते हैं आप

Sat, 24 Jun 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Jun 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
when a girl buy alcohol from a wine shop she gets stares and comments for free

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लगभग 20 साल की दो लड़कियां जब शराब खरीदने एमजी रोड की एक दुकान पर पहुंची तो उन्हें कुछ लड़कों ने सरेआम सड़क पर छेड़ना शुरु कर दिया। उनके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की और जबरन अपनी कार में खींचना चाहा। इन दोनों लड़कियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह दोंनों वाइन शॉप पर शराब खरीदने पहुंची थीं। लोगों ने यह फैसला कर लिया कि यह लड़कियां बदचलन हैं। (साभारः टाइम्स ऑफ इंड‌िया)

when a girl buy alcohol from a wine shop she gets stares and comments for free
girls molested in gurugram

यह बात तो सभी जानते हैं दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में सफर करने से लेकर पब में पार्टी या मूवी देखने के लिए जाते वक्त छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। हालांकि शराब खरीदना इन बातों से कुछ अलग काम है लेकिन यह भी दिल्ली एनसीआर में महिलाओं संग होने वाले शोषण के आंकड़ों में इजाफा ही करता है। अगर कोई महिला शराब की दुकान पर या ठेके से शराब लेने के लिए जाए तो उसे कई और चीजें भी मुफ्त में मिल जाती हैं।

when a girl buy alcohol from a wine shop she gets stares and comments for free
girls molested in gurugram

दुकान पर जाने के बाद लगातार पुरुष करते रहते हैं टच
सच कहूं तो अब मुझे शराब की दुकान पर खड़े लोगों के घूरने, उनके तीखे कमेंट की आदत पड़ गई है। पिछले साल दिसंबर में मैं एमजी रोड के एक लिकर शॉप पर गई, जहां बहुत भीड़ थी। वहां खड़े पुरुष मुझे बार-बार छू रहे थे। जब मैं उनकी तरफ देखती तो कहते 'भीड़ है, गलती से हो गया।' जब मैंने विरोध करने की कोशिश की तो एक ने कहा, 'एक तो लड़की होकर दारू पीती है, ऊपर से लड़ रही है।' फिर मैं वहां से चुपचाप चली गई क्यों‌कि मैं अकेली और वो 4 थे।- प्रीति अरोड़ा(बदला नाम), गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
when a girl buy alcohol from a wine shop she gets stares and comments for free
women purchasing alcohol

नशे में चूर एक शख्स ने हमारा नाम और पता पूछा और किसी ने कुछ नहीं किया
लड़की होकर अगर आप शराब खरीदने जाते हैं तो लोग आपके बारे में अपनी एक सोच बना लेते हैं। एक बार मैं अपनी दोस्त के साथ रात 10 बजे लिकर खरीदने गए तो एक आदमी ने हम दोनों से हमारा नाम और पता पूछा लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। इसीलिए अगर आप जाएं तो आपको कॉन्फिडेंट होना जरूरी है।-खुशी शर्मा(बदला नाम)

विज्ञापन
when a girl buy alcohol from a wine shop she gets stares and comments for free
women purchasing alcohol

दिल्ली के जिस इलाके में मैं रहती हूं वहां लड़की का लिकर खरीदना बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन कुछ समय पहले जब मैं अपने दोस्त के घर गई थी और वहां हम जब लिकर शॉप के बिलिंग काउंटर पर पहुंचे तो वहां खड़े एक अधेड़ शख्स ने हमें बड़ी ही बुरी नजरों से देखा। उसने कहा, 'आजकल की लड़कियों में तमीज ही नहीं है।' तब मैंने भी उनकी बात का जवाब दिया और कहा, 'अंकल आप भी यहां कोई प्रसाद तो लेने नहीं आए हो।'-नम्रता सिंह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed