फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर की नॉन मिलिट्री प्री-एम्पटिव स्ट्राइक, जानिए क्या होता है ये

Tue, 26 Feb 2019 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Feb 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
what is non military preemptive strike done by indian air force in pakistan over jaish camps
मिराज विमान

पुलवामा आंतकी हमले का बदला लेते हुए इसके 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को तड़के करीब 3 बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई जगह एयर स्ट्राइक किया है। इस हमले के बारे में अधिकारिक जानकारी देते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने इस पूरे ऑपरेशन को नॉन मिलिट्री प्री-एम्पटिव स्ट्राइक का नाम दिया है। इसे काउन्टर टेरर अटैक का भी नाम दिया गया है। आगे जानिए क्या है नॉन मिलिट्री प्री-एम्पटिव स्ट्राइक...

what is non military preemptive strike done by indian air force in pakistan over jaish camps
vijay gokhale - फोटो : ani

उन्होंने बताया कि पिछले 20 सालों से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, पाकिस्तान से आतंकी साजिश रच रहा है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने ये भी बताया कि इस एयर स्ट्राइक में जैश का सबसे बड़ा आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से की गई कार्रवाई नॉन मिलिट्री प्री-एम्पटिव स्ट्राइक थी। अब यह जानना जरूरी है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा और यह कैसी स्ट्राइक होती है।

what is non military preemptive strike done by indian air force in pakistan over jaish camps
हवाई हमला - फोटो : self

बता दें कि नॉन मिलिट्री प्री-एम्पटिव स्ट्राइक का मतलब है ऐसा हमला जो पाकिस्तान की सेना और जनता पर नहीं बल्कि उनकी जमीन पर स्थित आतंकी ठिकानों पर था। ऐसा हमला जो पाकिस्तान की संप्रभुता पर हमला नहीं बल्कि भारत में आतंक फैला रहे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद व अन्य संगठनों के ठिकानों पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is non military preemptive strike done by indian air force in pakistan over jaish camps
air strike

गोखले ने कहा, पाकिस्तान हमेशा से कहता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होने देता है लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा था। इसलिए हमने उन आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस अभियान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों, ट्रेनरों और फिदायीन हमलावरों को मार गिराया गया है। बालाकोट कैंप जैश का कमांडर मौलाना युसूफ अजहर चला रहा था। पुलवामा हमले को इसी आतंकी संगठन ने करवाया था।

विज्ञापन
what is non military preemptive strike done by indian air force in pakistan over jaish camps
हवाई हमला
बता दें कि काउंटर टेरर अटैक का मतलब भी यही है कि यह आतंकी हमले के खिलाफ में जवाबी कार्रवाई थी न कि पाकिस्तान के खिलाफ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed