दिल्ली-एसनीआर में बीती रात से ही बारिश हो रही है, जिससे यहां का तापमान जरूर कम हो गया है लेकिन पेड़ गिरने, जगह-जगह जलभराव होने और ट्रैफिक जाम से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ गिरने व जलजमाव से कई रास्ते डायवर्ट भी कर दिए गए हैं। तस्वीरों में देखें पूरे दिल्ली-एनसीआर का हाल और जानें कहां हुआ है रूट डायवर्जन और कहां भरा है पानी....
2 of 8
फरीदाबाद एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में भरे बरसात के पानी में डूबी कार।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा आदि इलाकों में रातभर बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
3 of 8
फरीदाबाद में रात से ही हो रही है बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे तक पालम वेधशाला में 86 और सफदरजंग मौसम केंद्र में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार बुधवार शाम तक शहर में अगस्त में होने वाली बारिश की तुलना में इस साल अब तक 72 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। पिछले 10 साल में यह सबसे कम बारिश है।
4 of 8
कनॉट प्लेस में हो रही बारिश
- फोटो : एएनआई
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में ‘रात भर बारिश जारी रही’ और आज दिन में भी बारिश होने की संभावना है।
5 of 8
बारिश के कारण नोएडा सेक्टर 23 में गिरा पेड़
- फोटो : लाल सिंंह
उन्होंने बताया कि मानसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से आर्द्रता बनी है।